सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल खबरों में बनी रहती हैं। शहनाज गिल अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर अपने ड्रेसिंग स्टाइल में लाए गए बदलाव को लेकर खूब वाहवाही लूटती हैं। शहनाज गिल इन दिनों अपनी उत्तराखंड ट्रिप को लेकर चर्चा में हैं। इस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। हाल में ही एक वीडियो सामने आया जिसमें एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं। दोनों साथ में बद्रीनाम धाम के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे लोग रिएक्शन के तौर पर देख रहे हैं।
हाल में ही शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में शहनाज गिल ने अपनी एक सेल्फी वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में शहनाज गिल पाउट बनाए अपना हेयर डू कराती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक फिल्टर लगाया है, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर गॉगल्स नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा है कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इसे देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद उन्हें फैल रही अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वैसे एक्ट्रेस अक्सर कहती भी हैं कि उन्हें लोगों के रिएक्शन और उनके बारे में फैल रही निगेटिव खबरें अब उन्हें ज्यादा प्रभावित नहीं करतीं। उन्हें अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब वो इन बातों को इग्नोर करती हैं और जरा भी ध्यान नहीं देतीं। इस वीजियो से भी कुछ ऐसा ही जाहिर हो रहा है।

इससे ठीक एक दिन पहले एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें वो बद्रीनाथ में राघव जुयाल के साथ दर्शन करने पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने अपना मुंह पूरी तरह से कवर किया था। ऐसे में उन्हें पहचा पाना भी मुश्किल था, लेकिन उनके फैंस ने उन्हें पहचान लिया और इसी के साथ एक बार फिर उनकी और राघव की डेंटिंग की चर्चा होने लगी। इससे पहले भी दोनों की लोनवला वेकेशन से वीडियो वायरल हुए थे। दोनों एक ही लोकेशन से अलग-अलग वीडियो पोस्ट करते नजर आए थे। ठीक ऐसा ही इस बार भी हो रहा है।
बता दें, लंबे समय से एक्ट्रेस के राघव जुयाल को डेट करने की खबरें सामने आ रही हैं। लोगों का दावा है कि दोनों काफी वक्त साथ बिताते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों की दोस्ती 'किसी का भाई किसी की जान' के सेट पर हुई। मीडिया में खबरें सामने आने के बाद दोनों ने इसे रूमर्स करार देकर रिलेशन में होने की खबरों से मना कर दिया। दोनों ने दावा किया कि सिर्फ दोस्त हैं, लेकिन अब एक बार फिर दोनों को साथ देखकर डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है।
आखिरी बार एक्ट्रेस शहनाज गिल रिया कपूर की फिल्म 'थैक्यू फॉर कमिंग' में नजर आईं। इससे पहले एक्ट्रेस 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखी थीं। इस फिल्म में राघव जुयाल भी थे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंज भी किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने चैच शो देसी वाइब्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। अब जल्द ही एक्ट्रेस एक बार दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ पंजाबी फिल्म Ranna Ch Dhanna में भी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म एक लव ट्रायंगल होने वाली है।
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल से मिलने पहुंचीं सारा तेंदुलकर, गुपचुप हुई इस मुलाकात का वीडियो वायरल
संपादक की पसंद