1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shilpa Shetty Tips for happiness: एक्ट्रेस ने खोला जीवन का सबसे बड़ा राज, बताया कैसे रहती हैं खुश

Shilpa Shetty Tips for happiness: एक्ट्रेस ने खोला जीवन का सबसे बड़ा राज, बताया कैसे रहती हैं खुश

 Reported By: IANS, Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Sep 07, 2022 08:41 am IST,  Updated : Sep 07, 2022 08:41 am IST

Shilpa Shetty Tips for happiness: शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पैर में फ्रेक्चर होने के कारण परेशान हैं। लेकिन यह हादसा भी उनके पॉजिटिव नजरिए को नहीं बदल सका।

Shilpa Shetty- India TV Hindi
Shilpa Shetty Image Source : INSTAGRAM_SHILPASHETTY

Highlights

  • Shilpa Shetty ने दिया जीवन मंत्र
  • खुश रहने की 5 टिप्स कीं शेयर

Shilpa Shetty Tips for happiness: शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पैर में फ्रेक्चर होने के कारण परेशान हैं। लेकिन यह हादसा भी उनके पॉजिटिव नजरिए को नहीं बदल सका। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है, उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस को पांच टिप्स दिए। शिल्पा की ये 5 टिप्स अब काफी चर्चा में हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

क्या हैं ये 5 टिप्स

इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने 'द फाइव अफर्मेशन्स आई लव' शीर्षक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में पांच बिंदु थे... 

  1.  मैं अपने विचारों और भावनाओं का मालिक हूं। 
  2.  खुद पर विश्वास करता हूं और अडिग हूं। 
  3.  मेरे जीवन के सभी अनुभव मुझे अनोखा बनाते हैं। 
  4.  मैं खुश हूं। 
  5.  मेरे पास काफी कुछ है।

साथ में दिया जीवन मंत्र 

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने यह भी लिखा, "अपने आप को उन चीजों की याद दिलाने में कभी देर नहीं होनी चाहिए जो आपके जीवन को प्रभावित करने की शक्ति रखती है। सबसे महत्वपूर्ण बात कि अपनी क्षमताओं और ताकत पर कभी संदेह नहीं करना चाहिए। अपनी असफलताओं को जानना भी जरूरी है।"

शब्द हैं सबसे शक्तिशाली हथियार 

आगे शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने लिखा, "इसके अलावा, याद रखें कि आपके शब्द और आपके विचार आपके सबसे शक्तिशाली हथियार हैं। उनका बुद्धिमानी से उपयोग करें। क्योंकि अच्छा या बुरा, वे प्रकट होंगे। अपने मन, शरीर और आत्मा को एक रेखा में लाएं और फिर देखें जादू। मुस्कुराते रहें!"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन