1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्लोका अंबानी ने पति का थामा हाथ, फिर रणबीर कपूर के भाई की शादी में दिखाया जलवा, खूबसूरती में फीके पड़े फिल्मस्टार

श्लोका अंबानी ने पति का थामा हाथ, फिर रणबीर कपूर के भाई की शादी में दिखाया जलवा, खूबसूरती में फीके पड़े फिल्मस्टार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 21, 2025 08:57 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 08:57 pm IST

श्लोका अंबानी ने अपने पति आकाश के साथ आदर जैन की शादी में शिरकत की है। श्लोका जैन इस समारोह में पहुंची और फोटो खिंचाई। श्लोका जैन के साथ इस शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत करने वाले हैं।

Shloka Ambani- India TV Hindi
श्लोका अंबानी Image Source : INSTAGRAM

कपूर परिवार के लाडले और रणबीर कपूर के भाई आदर जैन आज आलेखा आडवाणी के साथ शादी कर रहे हैं। इस शादी के समारोह में बॉलीवुड सितारों ने हिस्सा लिया है। शुक्रवार को मुंबई में आयोजित इस शादी के समारोह में करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक का जलवा दिखा है। साथ ही अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी अपने पति आकाश के साथ इस शादी में पहुंची हैं। आकाश अंबानी ने ब्लू सूट और श्लोका ने खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। श्लोका की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड हसीनाएं भी फीकी नजर आईं। श्लोका के इस समारोह के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

बॉलीवुड सितारों की फीका पड़ा ग्लैमर

श्लोका अंबानी ने आदर जैन की शादी में पहुंचते ही यहां अपने पति के साथ फोटो खिंचाई। श्लोका की सुंदरता के आगे बॉलीवुड सितारों का ग्लैमर भी फीका पड़ा। फैन्स ने भी पोस्ट के कमेंट्स में श्लोका की तारीफों के पुल बांधे हैं। श्लोका अंबानी की फिल्मी सितारों से अच्छी दोस्ती है और अक्सर ही पारिवारिक समारोहों में शामिल होती रहती हैं। रणबीर कपूर के भाई आदर जैन ने आज आलेखा आडवाणी से शादी रचाई है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी यहां शिरकत की है। 

पत्नी आलिया के साथ दिखे रणबीर कपूर

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर भी अपने भाई आदर जैन की शादी में अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ पहुंचे। यहां रणबीर ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए और फोटो खिंचाई। रणबीर ने इस खास मौके पर ग्रीन कलर की भारतीय ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी। वहीं गुलाबी साड़ी में आलिया भट्ट ने भी अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया। इसके साथ ही रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी इस शादी में हिस्सा लेने पहुंची हैं। शादी समारोह से पहले ही रिद्धिमा की बेटी भी अपने पति के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। अब यहां रिद्धिमा की बेटी अपने मामा की शादी में पिता के साथ पोज देते नजर आई हैं। 

दूसरी बार शादी कर रहे आदर जैन

बता दें कि रणबीर कपूर के भाई आदर जैन की शादी की रस्मों की धूम रही है। बीते रोज आदर जैन के घर पर संगीत सेरेमनी आयोजित की गई थी। इस सेरेमनी में कपूर परिवार के सभी सितारे शामिल हुए थे। यहां रणबीर कपूर ने अपनी आंटी के साथ स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए थे। वहीं करीना भी अपनी भाभी आलेखा के साथ स्टेज पर डांस करती नजर आई थीं। साथ ही करिश्मा कपूर और करीना कपूर के बीच भी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिली थी। इस संगीत सेरेमनी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहे थे। अब आज आदर जैन अपनी पत्नी के साथ दूसरी बार शादी की रस्में निभा रहे हैं। इससे पहले दोनों गोवा में शादी रचा चुके हैं। इस समारोह में भी परिवार और दोस्तों ने हिस्सा लिया था। अब एक बार फिर आदर जैन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन