1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देशभक्ति के भाव से सराबोर RRR का गाना 'शोले' हुआ रिलीज, अलग अंदाज में दिखे तीनों कलाकार

देशभक्ति के भाव से सराबोर RRR का गाना 'शोले' हुआ रिलीज, अलग अंदाज में दिखे तीनों कलाकार

 Published : Mar 16, 2022 07:09 am IST,  Updated : Mar 16, 2022 11:41 am IST

इस गाने को विशाल मिश्रा बेनी दया, साहिती चगंती और हरिका नारायण ने गाया है।

RRR - India TV Hindi
RRR  Image Source : INST/ALWAYSRAMCHARAN

Highlights

  • गाने में जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं
  • गुलाबी साड़ी में आलिया बेहद प्यारी लग रही हैं
  • फिल्म 25 मार्च को रिलीज की जाएगी

 फिल्म ‘आरआरआर’ काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म का सेलिब्रेशन एंथम गाना ‘शोले’ रिलीज कर दिया गया है। गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा। यह गाना देशभक्ति के रस में डूबा है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

गाने में  जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं। गुलाबी साड़ी में आलिया बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं दोनों एक्टरों ने कुर्ता पहन रखा है। दोनों आलिया को बराबर की टक्कर दे रहे हैं। तीनों कलाकार देसी अवतार में नजर आ रहे हैं।

आलिया ने गाने का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आरआरआर मूवी के साथ भारतीय सिनेमा के जादू को सेलिब्रिट करिए 25 मार्च को।' 

इस गाने को विशाल मिश्रा बेनी दया, साहिती चगंती और हरिका नारायण ने गाया है। गाने को रिया मुखर्जी ने लिखा और संगीत एमएम करीम का है। 

आरआरआर' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में  राम चरण, जूनियर एनटीआर के अलावा अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'आरआरआर' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशक एसएस राजामौली ने किया है। मेगा बजट फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी। फिल्म 25 मार्च  को रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

RRR