1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. '1 दिन में ही 1 साल का कोटा पूरा', श्रद्धा कपूर ने दिखाया मोदक के लिए प्यार, फैन्स के साथ शेयर किया वीडियो

'1 दिन में ही 1 साल का कोटा पूरा', श्रद्धा कपूर ने दिखाया मोदक के लिए प्यार, फैन्स के साथ शेयर किया वीडियो

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 18, 2024 07:02 am IST,  Updated : Sep 18, 2024 07:12 am IST

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर मोदक के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैन्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैन्स के साथ बॉलीवुड सितारों ने भी इस पोस्ट को पसंद किया है।

shraddha kapoor- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर Image Source : INSTAGRAM@SHRADDHAKAPOOR

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री-2' की बॉक्स ऑफिस सफलता को इंजॉय कर रही हैं। श्रद्धा ने इस फिल्म का खूब प्रमोशन किया और जमकर इंटरव्यूज दिए। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर श्रद्धा को खुश कर दिया। अब श्रद्धा का मोदक लव भी नजर आया है। श्रद्धा ने मोदक के लिए अपना प्यार इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। श्रद्धा कपूर ने मोदक के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, '1 दिन में 1 साल का कोटा पूरा।।।' श्रद्धा कपूर के इस वीडियो पर फैन्स ने भी प्रतिक्रिया देते हुए प्यार जताया है। 

इंस्टाग्राम पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग

श्रद्धा कपूर ने अपने 14 साल के बॉलीवुड करियर में एक खास मुकाम हासिल किया है। साल 2010 में आई 'तीन पत्ती' नाम की फ्लॉप फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की एक सुपरहिट हीरोइन बन गई हैं। श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा को 93।1 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। श्रद्धा कपूर अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। बीते महीने 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री-2' अभी भी सिनेमाघरों में चल रही और 500 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 

14 साल में कर डाली 37 फिल्में

बता दें कि श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्म से की थी। लेकिन इसके बाद श्रद्धा ने सुपरहिट देकर रातों-रात टॉप हीरोइन का खिताब हासिल कर लिया था। साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी-2' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठा दिया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। साथ ही इस फिल्म के गाने भी लोगों की जुबान पर छाए रहे थे। इस फिल्म ने श्रद्धा कपूर की बॉलीवुड राह आसान कर दी। इसके बाद श्रद्धा ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दे डालीं। अब तक श्रद्धा 14 साल के करियर में 34 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन