1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ ने शादी में पहनी 37 लाख रुपयों की घड़ी! अब तस्वीरें हो रही वायरल, सात फेरे लेकर एक हुआ ये बॉलीवुड कपल

सिद्धार्थ ने शादी में पहनी 37 लाख रुपयों की घड़ी! अब तस्वीरें हो रही वायरल, सात फेरे लेकर एक हुआ ये बॉलीवुड कपल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 18, 2024 12:06 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 12:07 pm IST

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने हाल ही में शादी रचा ली है। दोनों एक्टर्स ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी वायरल हैं। साथ ही सिद्धार्थ ने जो घड़ी पहनी है उसकी कीमत 37 लाख रुपयों से भी ज्यादा की बताई जा रही है।

Aditi Rao Hydri- India TV Hindi
अदिति राव हैदरी के पति ने पहनी 37 लाख रुपयों की घड़ी। Image Source : INSTAGRAM@ADITIRAOHYDARI

बॉलीवुड का एक और खूबसूरत कपल शादी के बंधन में बंध गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने एक्टर सिद्धार्थ से शादी कर ली है। अदिति राव हैदरी ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैन्स को इसकी जानकारी दी है। अब सिद्धार्थ की उनकी पत्नी अदिति राव हैदरी के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ ने जो घड़ी पहनी है उसकी कीमत 37 लाख रुपयों से भी ज्यादा बताई जा रही है। अब इस घड़ी की कीमतें जान फैन्स भी चौंक गए हैं। 

सिद्धार्थ ने पहनी 37 लाख की घड़ी

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ करीब 3 साल से एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के साथ रिलेशनशिप में थे। करीब 6 महीने से दोनों की शादी की चर्चा भी जोरों पर थी। अब दोनों ने शादी भी रचा ली है। शादी में सिद्धार्थ ने सफेद साउथ इंडियन ड्रेस पहनी थी। वहीं अदिति ने शादी के इस खास मौके पर साड़ी पहना था। सिद्धार्थ ने साधारण साउथ इंडियन ड्रेस के साथ एक लग्जरी घड़ी भी पहनी थी। ये घड़ी विदेशी ब्रांड 'ऑडमर्स पिगेट रॉयक ओक डुअल टाइम' (Audemars Piguet Royal Oak Dual Time) की घड़ी है। ये घड़ी एक प्रीमियम ब्रांड है जिसकी कीमत लाखों रुपयों में है। सिद्धार्थ ने जो घड़ी पहनी थी उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उसकी कीमत 37 लाख रुपयों से ज्यादा बताई जा रही है। 

Aditi Rao Hydri
Image Source : INSTAGRAMविदेशी कंपनी की घड़ी।

दोनों एक्टर्स की है ये दूसरी शादी

बता दें कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की ये दूसरी शादी है। इससे पहले दोनों एक्टर्स अलग-अलग पार्टनर से शादी कर चुके हैं। अदिति राव हैदरी ने साल 2007 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी रचाई थी। इस शादी के समय अदिति राव हैदरी महज 22 साल की थी। अदिति राव हैदरी की ये शादी महज 5 साल चल पाई थी। इसके बाद दोनों ने साल 2012 तलाक ले लिया था। वहीं सिद्धार्थ अपने पड़ोसी मेघना नारायण से लंबे समय तक प्यार में रहे। दोनों ने 2003 में शादी की थी। लेकिन इनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 4 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। अब सिद्धार्थ और अदिति ने शादी रचा ली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन