1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धू मूसेवाला की कॉपी है छोटा भाई, पेरेंट्स ने रिवील किया जूनियर मूसेवाला का फेस, फैंस बोले- 'किंग इज बैक'

सिद्धू मूसेवाला की कॉपी है छोटा भाई, पेरेंट्स ने रिवील किया जूनियर मूसेवाला का फेस, फैंस बोले- 'किंग इज बैक'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 07, 2024 10:41 pm IST,  Updated : Nov 07, 2024 10:41 pm IST

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने आखिरकार दुनिया को छोटे बेटे शुभदीप का चेहरा दिखा दिया है। हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके माता-पिता ने एक फैमिली फोटो पोस्ट की, जिसमें उनके साथ जूनियर मूसेवाला नजर आ रहे हैं।

Sidhu Moosewala- India TV Hindi
सामने आया सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का चेहरा। Image Source : INSTAGRAM

सिद्धू मूसेवाला की मौत को 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है। 29 मई 2022 को मशहूर पंजाबी सिंगर की सरेआम हत्या कर दी गई थी। शूटर्स ने उनकी गाड़ी को घेरकर धुआंधार गोलियां चलाईं और उनकी हत्या कर दी। सिंगर की हत्या के बाद उनके माता-पिता ने इसी साल आईवीएफ के जरिए अपने दूसरे बेटे शुभदीप का इस दुनिया में स्वागत किया था और अब दिवंगत सिंगर के माता-पिता ने अपने बेटे का चेहरा भी रिवील कर दिया है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने जूनियर मूसेवाला की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस को एक बार फिर दिवंगत सिंगर याद आ गए हैं।

सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स ने दिखाई छोटे बेटे की झलक

सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके पेरेंट्स ने एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें दिवंगत सिंगर के माता-पिता के साथ उनके छोटे भाई शुभदीप को देखा जा सकता है। जींस-शर्ट और पगड़ी में नजर आ रहे शुभदीप मूसेवाला बेहद क्यूट लग रहे हैं। फोटो में सिंगर के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर के साथ उनका छोटा बेटा नजर आ रहा है। शुभदीप के हाथ में एक किताब भी है, जिसे लेकर वह अपने पिता की गोद में बैठे हैं।

लिखा खास कैप्शन

इस फोटो को शेयर करते हुए बैकग्राउंड में मूसेवाला का गाना लगाया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है- 'नजर में एक खास गहराई है, जो हमारे जीवन के हर सच को समझ लेती है, चेहरे की मासूमियत और शब्दों से परे एक अनमोल रोशनी, जो हमेशा एहसास दिलाती है कि नम आंखों से जिस चेहरे को शाश्वत को सौंपा गया था, वह वही है अकाल पुरख की कृपा और सभी भाइयों और बहनों की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद, हम एक छोटे रूप में फिर से आ रहे हैं।'

फैंस को याद आए सिद्धू मूसेवाला

पोस्ट में आगे लिखा है- 'हमारा भगवान पर भरोसा है, हम उनके अपार आशीर्वाद के लिए सदैव ऋणी रहेंगे।' कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी और जूनियर मूसेवाला की फोटो देखकर सिंगर को याद करने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'किंग वापस आ गया है।' वहीं कई अन्य ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए प्यार जाहिर किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन