1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइजर पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने की फायरिंग, बॉडीगार्ड को लगी गोली

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइजर पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने की फायरिंग, बॉडीगार्ड को लगी गोली

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 03, 2026 10:47 am IST,  Updated : May 03, 2026 10:47 am IST

गुरुग्राम में आधी रात को मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइजर पर बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में इवेंट ऑर्गनाइजर के सुरक्षाकर्मी कुलविंदर को गोली लगी है।

fazilpuria- India TV Hindi
सिंगर फाजिलपुरिया। Image Source : INSTAGRAM/@FAZILPURIA

बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सिंगर के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। सौरव यादव पर दो बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें सौरभ यादव के सुरक्षाकर्मी सिपाही कुलविंदर को दो गोलियां लगी हैं। घटना के बाद कुलविन्दर को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में गंभीर हालत में करवाया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाजचल रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावरों का लक्ष्य सौरभ यादव थे, लेकिन हमले में गोली उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही कुलविंदर को जा लगी, जिसके चलते उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

गुड़गांव पुलिस के तमाम आलाधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, साइबर सिटी गुरूग्राम का पॉश इलाका सेक्टर 40 शनिवार देर रात गोलियों की गड़गड़ाहट से उस समय गूंज उठा जब दो बाइकों पर सवार होकर आए हथियार बंद युवको ने सौरभ यादव के घर के बाहर हवाई फायर कर दिया। हवाई फायर की आवाज सुनकर सौरव यादव के सुरक्षाकर्मी कुलविंदर घर से बाहर निकले ओर बदमाशों की तरफ अपनी राइफल को ताना वैसे ही हथियारबंद बाइक सवार युवकों ने कुलविंदर पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में कुलविंदर को दो गोलियां लगी हैं।

कुलविंदर को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हमले में कुलविंदर गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायलावस्था में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी हुई थी। जिसके बाद गुड़गांव पुलिस ने मामले की गंभीरता के मध्य नजर सौरव यादव को दो हथियारबंद सुरक्षा कर्मी मुहैया भी करवाये थे, लेकिन शनिवार देर रात सौरभ यादव पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें सौरव यादव तो बाल बाल बच गए , लेकिन सौरभ यादव के सुरक्षाकर्मी सिपाही कुलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया

वारदात के बाद से मौके पर पहुंचे गुड़गांव पुलिस के आलाधिकारियों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की तख्ती शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान सौरभ यादव घर की पहली मंजिल में मौजूद थे, जबकि सुरक्षा में तैनात कुलविंदर सिक्योरिटी ऑफिस गेट के पास थे। जैसे ही आरोपियों ने फायरिंग की, कुलविंदर ने भी अपनी पोजिशन ले ली, इसी दौरान दो गोलियां उन्हें छूकर निकल गईं।

ये भी पढ़ेंः अब कहां हैं सैराट की अर्ची? डेब्यू फिल्म ने दिलाया फेम, 10 साल बाद फिर चर्चा में एक्ट्रेस, ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैन

'राजा शिवाजी' और 'एक दिन' के बीच साउथ से आई नई फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, कर रही है बंपर कमाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन