1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऊषा उत्थुप के दूसरे पति का दिल का दौरा पड़ने से निधन, फिल्मी रही दोनों की लव स्टोरी

ऊषा उत्थुप के दूसरे पति का दिल का दौरा पड़ने से निधन, फिल्मी रही दोनों की लव स्टोरी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 09, 2024 10:43 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 11:03 am IST

बॉलीवुड की मशहूर गायिका ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से जानी चाको की मौत हुई है। अंतिम संस्कार कोलकाता में किया जाएगा।

usha uthup- India TV Hindi
उषा उत्थुप और उनके पति। Image Source : INSTAGRAM

गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप (78) का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया। रात में घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार जानी टीवी देख रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उषा उत्थुप के परिवार में बेटा सनी और बेटी अंजलि हैं। गायिका की ये दूसरी शादी है। सिंगर की बेटी ने भी पिता की मौत की जानकारी शोशळ मीडिया पर साझा की है। 

बेटी ने दी मौत की खबर

जानी चाको उत्थुप चाय बागान क्षेत्र में काम करते थे। 70 के दशक की शुरुआत में उनकी मुलाकात उषा से प्रतिष्ठित ट्रिंकस में हुई थी। मंगलवार को कोलकाता में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंजलि उत्थुप ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'अप्पा...बहुत जल्दी चले गए...लेकिन आपने जिस तरह से जिया, वह उतना ही स्टाइलिश था...दुनिया के सबसे खूबसूरत आदमी...हम आपसे प्यार करते हैं, एक सच्चे सज्जन और लॉरेन्सियन और बेहतरीन चाय चखने वाले।'

यहां देखें पोस्ट 

उषा उत्थुप के लोकप्रिय गाने

उषा उत्थुप को इस साल 25 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। गायिका की खोज देव आनंद ने की था, जिन्होंने उन्हें 1971 की अपनी फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' से बॉलीवुड में ब्रेक दिया था। उनके कुछ लोकप्रिय गीतों में 'हरि ओम हरि', 'दोस्तों से प्यार किया', 'वन टू चा चा चा' और कई अन्य शामिल हैं।

रामू अय्यर से हुआ थी पहली शादी

ऊषा ऊत्थुप की पहली शादी रामू अय्यर से हुई थी। मगर इनकी शादी ठीक से चल नहीं सकी। दोनों के बीच शादी के बाद पांच सालों तक कुछ भी ठीक नहीं था। उनके पति उन्हें संगीत के लिए प्रोत्साहित जरूर करते थे, लेकिन दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे कोई भी संबंध नहीं थे। एक बार पहले पति के साथ उषा उत्थुप एक इवेंट के लिए कोलकाता गईं, जहां उनकी पहली मुलाकात जानी से हुई। 'द क्वीन ऑफ इंडियन पॉप: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी ऑफ उषा उत्थुप' में बताया गया कि साल 1969 में ऊषा को ट्रिंकस के साथ तीन हफ्ते तक गाने का एक कॉन्ट्रैक्ट मिला था। इसके लिए ही वो पति के साथ कोलकाता गईं। जानी भी वहां मौजूद थे। रामू और जानी आपस में बात करते थे। सिंगर को अच्छा लगता कि उनके पति के पास कोई दोस्त है। 

इस तरह हुई दूसरे पति से मुलाकात

इसके बाद ही जानी ने रामू को चाइनीज रेस्टोरेंट में खाने पर बुलाया। इस मुलाकात के दौरान ही जानी ने रामू के सामने ऊषा के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर कीं। उन्होंने कहा था, 'मुझे ऊषा की फीलिंग्स के बारे में नहीं पता, मगर मैं उनसे प्यार करता हूं।' ये बात रामू ने ऊषा से साझा की। इससे बात को बताने से पहले ऊषा के घर जानी आए थे और रामू ने उन्हें दरवाजे से ही चलता कर दिया था। इस घटना के बाद उन्होंने ऊषा से उनके मन का हाल जाना और पूछा कि क्या वो भी वहीं फीलिंग रखती हैं जो जानी रखते हैं। इस सवाल के जवाब में ऊषा ने भी हां कह दिया। इसके बाद रामू और ऊषा के बीच दूरियां आने लगीं। मुंबई वापसी के बाद भी दोनों के बीच दूरी रही और फिर कोलकाता से जब बुलावा आया को ऊषा अकेले ही आईं और जानी के साथ समय बिताने लगीं।  

ऊषा ने खुद बताया था कि जानी ने उनसे सगाई की और इसके लिए अंगूठियां खरीदने के लिए उनसे ही उधार मांगे। फिलहाल दोनों पब और बार मिलते रहे। नाइट क्लब में होने वाली मुलाकातों के बीच ही शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों अलग घर्मों के थे और इसकी परवाह भी नहीं की, बस एक दूजे के हो गए।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन