1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देवर की दूसरी शादी में शोभिता ने मचाई धूम, ससुर नागार्जुन को लगाया गले, शरारे में दिखाया स्वैग

देवर की दूसरी शादी में शोभिता ने मचाई धूम, ससुर नागार्जुन को लगाया गले, शरारे में दिखाया स्वैग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 16, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 03:48 pm IST

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी 6 जून को जैनब रावजी के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे। इस वेडिंग सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अब शोभिता धुलिपाला ने भी शेयर की हैं, जिनमें उन्हें झूमते-नाचते देखा जा सकता है।

Akhil Akkineni- India TV Hindi
शोभिता धुलिपाला ने शेयर कीं ये खास तस्वीरें। Image Source : INSTAGRAM

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन क छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी हल ही में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने 6 जून को जैनब रावजी से शादी की, जो अक्किनेनी परिवार के आवास में संपन्न हुई। इस शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद अक्किनेनी फैमिली ने 8 जून को अखिल और जैनब का रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें कई बड़े सितारों ने शिरकत की। अब नागार्जुन की बड़ी बहू और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने देवर की शादी के कुछ खास पलों की झलक फैंस संग साझा की है, जिससे पता चलता है कि शोभिता ने भी देवर की शादी में धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

शोभिता ने शेयर कीं तस्वीरें

शोभिता धुलिपाला ने कुछ फोटोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने अखिल की शादी के कुछ कैंडिड मोमेंट्स, मोटिवेशनल कोट्स और अपनी वेकेशन की सोलो तस्वीरें भी शामिल की हैं। शेयर की गई तस्वीरों में से एक में शोभिता अपने देवर अखिल की बारात में शरारा पहने मुस्कुराती नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में बारात के साउंड सेट पर  'अखिल फॉर द किल' लिखा नजर आ रहा है।

अखिल-जैनब की शादी में शोभिता का जलवा

एक तस्वीर अखिल और जैनब की शादी के रिसेप्शन की है, जिसमें शोभिता ससुर नागार्जुन को गले लगाती नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह मस्ती करती या दोस्तों के साथ वीडियो चैट करती नजर आईं। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'जून सो फार'। शोभिता की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए यूजर भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। खासतौर पर लोगों को अभिनेत्री का शरारा लुक काफी पसंद आ रहा है।

शोभिता-नागा चैतन्य की शादी

बता दें, शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने पिछले साल 2 साल की गुपचुप डेटिंग के बाद अगस्त में सगाई की थी और दिसंबर 2024 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। ये जहां शोभिता की पहली शादी है तो वहीं नागा चैतन्य की दूसरी शादी है।  शोभिता से पहले नागा चैतन्य ने समांथा रुथ प्रभु से शादी की थी। दोनों ने सालों डेटिंग के बाद 2017 में शादी की थी और 2024 में दोनों का तलाक हो गया। इस तलाक को लेकर समांथा और नागा चैतन्य के फैन काफी हैरान रह गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन