1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Son of Sardaar 2 X Review: अजय देवगन की फिल्म हंसी का डोज या बोरिंग? लोगों ने बताई कैसी है फिल्म

Son of Sardaar 2 X Review: अजय देवगन की फिल्म हंसी का डोज या बोरिंग? लोगों ने बताई कैसी है फिल्म

 Published : Aug 01, 2025 12:19 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 12:20 pm IST

अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और रवि किशन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज हो गई है। इसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। फिल्म में मल्टीस्टारर का कमाल देखने को मिला है या नहीं, इसका अंदाजा आपको दर्शकों का रिएक्शन देखकर पता चल जाएगा।

son of sardaar 2- India TV Hindi
सन ऑफ सरदार 2 Image Source : INSTAGRAM/@AJAYDEVGN

अजय देवगन, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में अपनी फिल्म 'रेड 2' से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। अब वह अपनी एक और फिल्म लेकर आ गए हैं जो रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई है। 'सन ऑफ सरदार 2' 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का एक कॉमेडी-ड्रामा सीक्वल है। विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय जस्सी रंधावा की भूमिका में हैं जो अपने प्यार को वापस पाने के मिशन पर है। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने किया है। यह नई फिल्म न केवल पंजाबी कॉमेडी और पारिवारिक कहानी को दिखती है बल्कि ये एक्टर मुकुल देव की आखिरी फिल्म भी है, जिनका फिल्म की रिलीज से पहले ही निधन हो गया था। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है तो आइए नजर डालते हैं कि एक्स पर दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर क्या प्रतिक्रियाएं दी हैं।

सन ऑफ सरदार 2 ट्विटर रिव्यू-

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक यूजर ने सन ऑफ सरदार 2 को 4 स्टार रेटिंग देते हुए लिखा, '#अजयदेवगन अपने देसी स्वैग, कॉमेडी टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ वापस आ गए हैं। फिल्म पारिवारिक ड्रामा, एक्शन और इमोशन से भरपूर है। साथ ही हल्के-फुल्के पंजाबी कॉमेडी की झलक भी देखने को मिली है जो कहानी के अंत तक बरकरार रखा गया। कुछ सीन थोड़े खींचे हुए लगते हैं और कहानी कोई बड़ा सरप्राइज नहीं देती, लेकिन फिल्म मनोरंजन, कॉमेडी और मसाला तड़का देने में कामयाब रही है। बिल्कुल पहले भाग की तरह। कुल मिलाकर, पैसा वसूल मनोरंजक फिल्म, परिवारों और अजय देवगन के प्रशंसकों के लिए सुझाई गई।'

एक्स यूजर ने फिल्म को 5 स्टार देते हुए लिखा, '#SonOfSardaar2 यह एक बेहतरीन फिल्म है, भरपूर कॉमेडी, ढेर सारे हंसी के पल, यह पूरी तरह से पारिवारिक मनोरंजन है। जरूर देखें।'

एक अन्य यूजर ने सन ऑफ सरदार 2 को 3.5 स्टार की रेटिंग दी और ट्वीट किया, 'देसी कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर एक फुल-ऑन #अजयदेवगन की फिल्म। #मृणालठाकुर शानदार लग रही हैं और उन्होंने दमदार अभिनय किया है। कुछ सीन बोरिंग लगते हैं, लेकिन इसे परिवार के साथ देखा जा सकता है जो आपको खूब हसाएंगी।'

एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, '#SonOfSardaar2 यह एक बेहतरीन फिल्म है, भरपूर कॉमेडी, ढेर सारे हंसी के पल, यह पूरी तरह से पारिवारिक मनोरंजन है। जरूर देखें।'

दर्शक इस फिल्म को हंसी का धमाल बता रहे हैं, खासकर अजय और रवि किशन के कॉमेडी सीन्स की तारीफ कर रहे हैं। एक दर्शक ने ट्वीट किया, 'अभी-अभी #SonOfSardaar2 खत्म की। फिल्म बहुत पसंद आई। सभी कॉमेडी सीन बेहद मजेदार हैं। @ajaydevgn और @ravikishann को उनके अभिनय के लिए सलाम। पूरा थिएटर हंसी से लोटपोट हो गया। अपने परिवार के साथ जरूर देखें।'

एक और पोस्ट में लिखा था, '#SonOfSardaar2Review: एक पारिवारिक मनोरंजन। रेटिंग: 3.5*/5 #SonOfSardaar2 में आपको हर बार गुदगुदाने वाले चुटकुले सुनने को मिलेंगे। जस्सी के रूप में #AjayDevgn बहुत ही शानदार लग रहे हैं। पूरी कास्ट ने अच्छा काम किया है। बस स्क्रीनप्ले में थोड़ी-बहुत खामियां हैं, लेकिन यह एक मजेदार ब्रेनरॉट है।'

वहीं कुछ लोगों ने फिल्म में छोटी-मोटी कमियों की ओर इशारा किया है। फिर भी, कुल मिलाकर प्रतिक्रिया सकारात्मक मिल रही है और प्रशंसकों को हास्य और भावनाओं का संतुलन पसंद आ रहा है। यूजर ने लिखा, '#SonOfSardaar2 कुछ बोरिंग सीन के साथ एक मजेदार पारिवारिक मनोरंजन है। SOS2 कॉमेडी और भावनाओं से भरपूर है। #AjayDevgn का कॉमिक टाइम लाजवाब है, जबकि @mrunal0801 उम्मीद के मुताबिक बेहतरीन काम कर गई और बाकी कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है। (3.5/5)'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन