1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते को जल्द करेंगी ऑफिशियल, आई ये बड़ी खबर

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते को जल्द करेंगी ऑफिशियल, आई ये बड़ी खबर

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 20, 2022 08:46 pm IST,  Updated : Jul 20, 2022 08:51 pm IST

Sonakshi Sinha: बीते काफी समय से ऐसी खबर आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा फिल्म एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं और बहुत जल्द दोनों अपना रिश्ता ऑफिशियल कर सकते हैं।

सोनाक्षी, जहीर इकबाल संग रिश्ते को करेंगी ऑफिशियल- India TV Hindi
सोनाक्षी, जहीर इकबाल संग रिश्ते को करेंगी ऑफिशियल Image Source : #FANPAGEOFSONAKSHI

Highlights

  • सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं ज़हीर इक़बाल को डेट
  • एक म्यूज़िक वीडियो में जल्द नज़र आएंगे दोनों

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी कि सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल फिलहाल कभी उनकी शादी तो कभी सगाई को लेकर खबरें आती रहती हैं। बीते काफी समय से ऐसी चर्चा है, कि सोनाक्षी, नोटबुक फेम एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट भी होते हैं, जिस वजह से फैंस इन खबरों को सही भी मानते हैं। लेकिन अब तक मगर दोनों ने अभी तक अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की माने तो अब फैंस का यह इंतजार भी खत्म हो सकता है, क्योंकि सोनाक्षी जल्द ही जहीर के साथ अपना रिश्ता पब्लिक कर सकती हैं।

 ब्लॉकबस्टर जोड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी अगले महीने ज़हीर के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करने वाली हैं। दोनों ने हाल ही में एक वीडियो सॉन्ग की शूटिंग खत्म की है। खबरों की मानें तो दोनों इस म्यूज़िक वीडियो के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म करेंगे। इस गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये जल्दी ही रिलीज़ भी हो सकता है। जानकारी के मुताबिक इस गाने का नाम होगा ब्लॉकबस्टर जोड़ी है।

Rocketry OTT Release: R.Madhavan की फिल्म 'रॉकेट्री' इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

सगाई की खबर भी हुई थी वायरल 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबर भी बहुत वायरल हुई है। कुछ दिन पहले सोनाक्षी ने अपनी रिंग फिंगर में रिंग फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिया था कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है और अब वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। यहां तक कि कई सेलेब्स ने भी सोनाक्षी को मुबारकबाद दे दी। हालांकि ये महज़ सोनाक्षी का प्रैंक था। बाद में सोनाक्षी ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो तस्वीरें किसी ऐड के शूट की थीं।

अभिनेता Shakti Kapoor के बेटे Siddhanth Kapoor ड्रग्स मामले में फिर तलब करेगी कर्नाटक पुलिस

इंस्टग्राम से पता चली लवस्टोरी 

जहीर ने इस साल सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के दिन उन्हें इंस्टग्राम के ज़रिए काफी प्यार भरे अंदाज में बधाई दी थी, जिसमें दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग साफ नजर आ रही थी। जहीर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो सोनाक्षी, आई लव यू।' इस वीडियो पर जवाब देते हुए सोनाक्षी ने जहीर को 'धन्यवाद लव यू टू ' लिखा था। दोनों की इस प्यार भरी बातचीत को देखने के बाद ही फैंस ने मान लिया था कि दोनों प्यार में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन