1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद सोनाक्षी-जहीर का पहला फैमिली डिनर, नई-नवेली दुल्हनिया को सास-ससुर ने लगाया गले

शादी के बाद सोनाक्षी-जहीर का पहला फैमिली डिनर, नई-नवेली दुल्हनिया को सास-ससुर ने लगाया गले

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 27, 2024 09:23 am IST,  Updated : Jun 27, 2024 09:23 am IST

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद पहली बार साथ दिखाई दिए। दोनों ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए डिनर रखा था, जिसमें सोनाक्षी बेहद स्टाइलिश अवतार में पहुंचीं। कपल का वीडियो अब चर्चा में है।

sonakshi sinha, zaheer iqbal- India TV Hindi
फैमिली डिनर पर निकले सोनाक्षी-जहीर Image Source : INSTAGRAM

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने सात सालों की डेटिंग के बाद हाल ही में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सिविल मैरिज की। शादी के बाद कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया, जिसमें बी-टाउन के कई सितारे पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी सोनाक्षी-जहीर की शादी के वीडियो छाए रहे। किसी में कपल को साथ में झूमते देखा गया तो किसी में इनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आई। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी ने अपनी और जहीर की शादी तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ अपनी खुशी जाहिर की, लेकिन इंटरफेथ मैरिज होने के चलते ट्रोलिंग से बचने के लिए उन्होंने अपना कॉमेंट बॉक्स बंद ही रखा। अब शादी के बाद कपल अपनी फैमिली के साथ डिनर के लिए मुंबई के एक रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां नई-नवेली दुल्हनिया का अंदाज देख फैंस खुश हो गए।

रेड ड्रेस में छाईं नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी

फैमिली डिनर पर सोनाक्षी रेड ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं जहीर ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। डिनर से पहले सोनाक्षी पति जहीर संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने पैप्स को पोज भी दिए। इसके बाद दोनों डिनर के लिए चले गए। इस दौरान दोनों के साथ कुछ और सितारे भी नजर आए। पूनम ढिल्लों भी इस डिनर का हिस्सा बनी थीं, जिनके साथ कपल ने सेल्फी भी क्लिक कीं।

फैमिली और दोस्तों के साथ जहीर-सोनाक्षी ने किया डिनर

इंस्टेंट बॉलीवुड ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाक्षी-जहीर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें न्यूली वेड कपल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा जा सकता है। सोनाक्षी जैसे ही अंदर एंटर होती हैं, उनके सास-ससुर भी उनका प्यार से स्वागत करते हैं और सोनाक्षी भी उनसे गले मिलकर प्यार जाहिर करती हैं। इस डिनर डेट पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी शामिल हुई थीं। सिन्हा परिवार की करीबी अनु रंजन ने भी सोशल मीडिया पर इस डिनर की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पूनम सिन्हा, पूनम ढिल्लों और सोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी भी दिखाई दे रही हैं।

सोनाक्षी-जहीर की शादी में शामिल हुए ये सितारे

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर मैरिज की। वहीं शादी के बाद सोनाक्षी-जहीर ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें चंकी पांडे, काजोल, रेखा, आदित्य रॉय कपूर, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, अनिल कपूर, हुमा कुरैशी, रवीना टंडन सहित कई सितारे शामिल हुए। शुरुआत में कहा जा रहा था कि सोनाक्षी का परिवार इस शादी से खुश नहीं हैं और वह इस शादी में शामिल नहीं होंगे। लेकिन बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी में शामिल होने की बात कही। सोशल मीडिया पर उन्होंने बेटी-दामाद के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं। लेकिन, इंटरफेथ मैरिज के चलते लगातार सिन्हा परिवार ट्रोल्स के निशाने पर हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन