1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 7 स्टार होटल से कम नहीं है 'स्वदेश' फेम गायत्री जोशी का शीश महल, सोनाली बेंद्रे ने दिखाया अंदर का नजारा

7 स्टार होटल से कम नहीं है 'स्वदेश' फेम गायत्री जोशी का शीश महल, सोनाली बेंद्रे ने दिखाया अंदर का नजारा

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 08, 2025 02:38 pm IST,  Updated : May 08, 2025 02:38 pm IST

गायत्री जोशी अपनी इकलौती फिल्म के बाद ही सिल्वर स्क्रीन से ओझल हो गईं। उन्होंने रियल एस्टेट अरबपति विकास ओबेरॉय से शादी की और अब लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही हैं। इस बीच सोनाली बेंद्रे ने फैंस को गायत्री के आलीशान घर के अंदर की झलक दिखाई, जिसने अभिनेत्री के फैंस को हैरान कर दिया है।

gayatri joshi- India TV Hindi
सोनाली बेंद्रे ने दिखाई गायत्री जोशी के घर की झलक Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान की 'स्वदेश' की 'गीता' आपको याद है? फिल्म में ये किरदार गायत्री जोशी ने निभाया था। गायत्री अपने अभिनय के जरिए दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं और खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन उन्होंने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक फिल्म की और फिर सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गईं। अब गायत्री सिल्वर स्क्रीन से दूर हो चुकी हैं, लेकिन फिल्मी सितारों के बीच उनका उठना-बैठना अब भी है। गायत्री इन दिनों मुंबई में अपने शानदार बीचफ्रंट हवेली के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में सोनाली बेंद्रे ने फैंस को गायत्री के घर के अंदर की झलक दिखाई और गायत्री के बंगले के एस्थेटिक कॉनर्स, ग्रैंड डिजाइन, एलिगेंट और लार्जर देन लाइफ इंटीरियर ने हर किसी का मन मोह लिया है।

सोनाली बेंद्रे ने दिखाई गायत्री जोशी के घर की झलक

गायत्री जोशी ने हाल ही में अपनी करीबी दोस्त सोनाली बेंद्रे के साथ अपने घर पर एक प्राइवेट गेदरिंग होस्ट की, जिसकी झलक सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा, "क्या शाम थी! गायत्री, हमें अपने खूबसूरत घर में स्वागत करने और मेरे साथ इस पार्टी की होस्टिंग के लिए धन्यवाद, जो पुराने दोस्तों और नए ज्ञान से भरपूर थी। एडी स्टर्न (न्यू यॉर्क से योग शिक्षक, लेखक) हमेशा हमारी बातचीत और आपकी शिक्षाओं को हमारे दिल के करीब रखेंगे!"

इनडोर रूम और इसकी खूबसूरती

सोनाली बेंद्रे ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें सबसे पहले गायत्री से मिलते देखा जा सकता है। इसके बाद वह गायत्री जोशी के लिविंग रूम की झलक दिखाती हैं, जिसमें पेड़-पौधों से भरा बरामदा है, जो बेहद खूबसूरत नजारा पेश करता है। अभिनेत्री का घर खूबसूरत पेंटिंग और भव्य डिजाइन से सजा है। घर के बाकी हिस्से में लकड़ी का काम देखने को मिलता है, जो इसे क्लासिक और आकर्षक लुक देता है। गायत्री जोशी का घर अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें सामने से समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

गायत्री जोशी के बारे में

गायत्री जोशी ने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'स्वदेश' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया और अपनी पहली ही फिल्म से खूब तारीफें बटोरीं। लेकिन, दमदार शुरुआत के बावजूद गायत्री ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। बाद में उन्होंने जाने-माने व्यवसायी विकास ओबेरॉय से शादी कर ली, जो ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन को नियंत्रित और संचालित करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन