1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 32 अवॉर्ड, 746 फिल्में और गजब का स्टारडम, फिर भी कार्तिक के सामने फीकी पड़ गई चमक! फैन्स ने कर दिया साइड?

32 अवॉर्ड, 746 फिल्में और गजब का स्टारडम, फिर भी कार्तिक के सामने फीकी पड़ गई चमक! फैन्स ने कर दिया साइड?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 10, 2024 11:32 am IST,  Updated : Nov 10, 2024 11:32 am IST

सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू निगम भूल भुलैया के स्टार कार्तिक आर्यन के साथ स्टेज पर खड़े हैं। वहां मौजूद फैन्स सारे सोनू निगम को इग्नोर कर कार्तिक आर्यन के साथ फोटो खिंचाने लगते हैं।

Sonu Nigam- India TV Hindi
सोनू निगम Image Source : INSTAGRAM

सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे सुपरहिट सिंगर्स में से एक हैं। 32 से ज्यादा अवॉर्ड हासिल कर चुके सोनू निगम ने बॉलीवुड की 746 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। संगीत की दुनिया का सुपरस्टार होने के बाद भी सोनू निगम की स्टारडम की चमक कार्तिक आर्यन के फैन्स के सामने फीकी पड़ गई। फैन्स ने सोनू निगम को स्टेज पर इग्नोर कर कार्तिक आर्यन के साथ खूब फोटो खिंचाईं। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। 

स्टेज पर फीका पड़ा सोनू निगम का स्टारडम?

वायरल वीडियो बीते दिनों मुंबई में फिल्माया गया था। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-3' के गाने 'हुकुश फुकुश' की लॉन्चिंग मुंबई में की जा रही थी। इस लॉन्चिंग ईवेंट में कार्तिक आर्यन के साथ गाने के सिंगर सोनू निगम भी स्टेज पर मौजूद थे। इस ईवेंट में 1000 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया था। लेकिन इस दौरान ईवेंट में मौजूद बच्चे कार्तिक आर्यन के पास झूम गए। वहीं बगल में खड़े सोनू निगम को इग्नोर करते हुए कार्तिक के साथ तस्वीरें खिंचाते रहे। मौके पर मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

संगीत की दुनिया के किंग हैं सोनू निगम

सोनू निगम ने अपने करियर में 746 से ज्यादा फिल्मों में गाने गाए हैं। सोनू निगम के कई गाने लोगों के दिल और दिमाग में छाए रहते हैं। सोनू निगम ने अपनी गायकी का लोहा मनवाते हुए 42 से ज्यादा नॉमिनेशन और 32 से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। साल 1998 में आई फिल्म बॉर्डर के लिए पहली बार सोनू निगम को फिल्म फेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद 2003 में सोनू निगम ने साथिया गाने के लिए फिल्म फेयर अपने नाम किया। इसके बाद सोनू निगम ने अवॉर्ड्स की झड़ी लगा दी और छोटे बड़े समेत कुल 32 से ज्यादा खिताब अपने नाम किए हैं। सोनू निगम ने बॉलीवुड की 746 फिल्मों में दर्जनों सुपरहिट गाने दिए हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन