1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लखनऊ अग्निकांड पर कचोट उठा सोनू सूद का कलेजा, हादसे पर जताया दुख, बोले- 'ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो'

लखनऊ अग्निकांड पर कचोट उठा सोनू सूद का कलेजा, हादसे पर जताया दुख, बोले- 'ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 23, 2026 12:27 pm IST,  Updated : Jun 23, 2026 01:32 pm IST

लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरानिया के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में कई छात्रों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना पर अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी गहरा दुख जताया है।

sonu sood- India TV Hindi
लखनऊ अग्निकांड पर छलका सोनू सूद का दर्द। Image Source : INSTAGRAM/@SONU_SOOD

लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरानिया के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में 15 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इस ह्रदयविदारक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। घटना की जांच के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का घठन किया है और लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बिल्डिंग को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए हैं। इस बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस दर्दनाक हादसे पर दुख जाहिर किया है। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी एक्स पर एक ट्वीट के जरिए इस घटना पर दुख जताया है और उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने बच्चों को गंवा दिया। 

लखनऊ अग्निकांड पर सोनू सूद ने जताया दुख

सोनू सूद ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस दर्दनाक हादसे पर दुख जाहिर किया। अपने पोस्ट में अभिनेता ने लिखा- 'क्लासरूम को सपनों को आगे बढ़ाने वाला होना चाहिए, न कि सपने देखने वालों को आखिरी मंजिल तक पहुंचाने वाला। लखनऊ अग्निकांड ने मेरा दिल तोड़ दिया है। कितनी ही युवा जिंदगियां इस हादसे में चली गईं और कितने ही सपने बिखर गए। भविष्य के अधिकारी, कलाकार, नेता और बदलाव लाने वाली जिंदगियां, जिनका सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।'

पीड़ित परिवारों के प्रति सोनू सूद की संवेदनाएं

सोनू सूद ने अपने पोस्ट में उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कीं, जिनके बच्चों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा- 'जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके दुख को कम करने के लिए कोई शब्द काफी नहीं हैं। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और उनके साथ भी जो ठीक होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन बच्चों के लिए हमारे आंसुओं से कहीं ज्यादा जरूरी है कि हम उन्हें सुरक्षित जगहें और मजबूत सुरक्षा इंतजाम दें, ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो।'

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत

सोमवार, 22 जून को लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक 3 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें तीसरी मंजिल तक जा पहुंचीं। आग लगने के बाद कई छात्र तीसरी मंजिल से कूदने लगे। वहीं खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गा। लेकिन, कई जिंदगियों को फिर भी नहीं बचाया जा सका। इस घटना में 15 लोगों की मौत और कई अन्य के घायल के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ेंः बॉक्स ऑफिस पर बढ़ते आंकड़ों पर क्या बोलीं शरवरी वाघ? 'मैं वापस आऊंगा' को मिले प्यार का कहा शुक्रिया

Alpha की रिलीज से पहले चर्चा में आलिया का पोस्ट, शरवरी की 'मैं वापस आऊंगा' की फैन हुईं एक्ट्रेस, की तारीफ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन