29 अगस्त को अपने 47वें जन्मदिन पर तमिल एक्टर विशाल ने प्रशंसकों को एक खुशखबरी दी है। उन्होंने अपनी दोस्त और अब पार्टनर बनीं साई धंसिका से सगाई कर ली। एक्टर विशाल ने अपनी पत्नी साई धंसिका के साथ सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। कपल की सगाई उनके अन्ना नगर स्थित घर पर हुई है। 15 साल की दोस्ती के बाद इस जोड़े ने अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है।
विशाल ने साई धंसिका से की सगाई
विशाल ने ट्विटर पर अपनी पत्नी के साथ सादगी भरी सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर कर सभी को सरप्राइज कर दिया है। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस ब्रह्मांड के कोने-कोने से आए आप सभी प्रियजनों को मेरे खास जन्मदिन पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद। आज @SaiDhanshika के साथ अपने परिवार के बीच हुई अपनी सगाई की खुशखबरी शेयर करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं पॉजिटिव और धन्य महसूस कर रहा हूं। हमेशा की तरह आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की कामना करता हूं।'
साउथ एक्टर विशाल ने कहां की सगाई
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि विशाल अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए एक्टर विशाल ने अपने अन्ना नगर स्थित घर पर एक निजी समारोह आयोजित करने का फैसला किया। साउथ सिनेमा के इस नए कपल ने करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अंगूठियां बदलीं। इससे पहले विशाल निर्माणाधीन नादिगर संगम भवन गए थे, जिससे यह पल उनके लिए और भी यादगार बन गया।
साई धंसिका-विशाल की डेटिंग लाइफ
विशाल और साई 15 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। लेकिन, साई धंसिका की फिल्म 'योगी दा' के एक कार्यक्रम के दौरान इस कपल ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वे 29 अगस्त, 2025 को शादी करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन, आज विशाल ने अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट कर सभी को सरप्राइज कर दिया। इस बीच, उनके प्रशंसकों ने उनके जन्मदिन और उनकी नई शुरुआत का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी है।