1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Globetrotter Teaser: एसएस राजामौली की फिल्म का ग्रांड टीजर ओपन इवेंट, हैदराबाद में उमड़ी भीड़, प्रियंका चोपड़ा ने भी लगाया तड़का

Globetrotter Teaser: एसएस राजामौली की फिल्म का ग्रांड टीजर ओपन इवेंट, हैदराबाद में उमड़ी भीड़, प्रियंका चोपड़ा ने भी लगाया तड़का

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 15, 2025 08:31 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 08:52 pm IST

एसएस राजामौली की फिल्म 'ग्लोब ट्रॉटर' (वाराणसी) का टीजर रिलीज कर दिया है। शनिवार को हैदराबाद में इसके लिए शानदार इवेंट आयोजित किया गया था।

GlobeTrotter- India TV Hindi
ग्लोब ट्रॉटर Image Source : INSTAGRAM@JERRYXMIMI

बाहुबलि और आरआरआर जैसी फिल्मों से हॉलीवु़ड में भी अपनी पहचान बना चुके डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'ग्लोब ट्रॉटर' (वाराणसी) का टीजर रिलीज हो गया है। हैदराबाद में एक इवेंट में यहां भारी पब्लिक की मौजूदगी में ट्रेलर को लॉन्च किया गया। यहां प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू ने भी स्टेज पर अपनी अदाओं का तड़का लगाया। यहां सफेद लहंगे में प्रियंका ने स्टेज पर आते ही हाथ हिलाया और नमस्ते के अंदाज में फैन्स को ग्रीट किया। इससे पहले महेश बाबू ने स्टेज पर एंट्री ली और लोग उनके नाम के नारे लगाते रहे। 

बड़ी स्क्रीन पर दिखा महेश बाबू का अलग अंदाज

फिल्म का टीजर तेलुगु भाषा में स्क्रीन पर दिखाया गया था। जिसमें फिल्म के हीरो महेश बाबू का कमाल का अंदाज भी देखने को मिला है। हालांकि अभी तक इस पूरे टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया गया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी अहम किरदार निभाने वाली हैं। जब प्रियंका स्टेज पर आईं तो वहां खड़ी एंकर ने उनका परिचय भी शानदार अंदाज में कराया। एंकर ने कहा कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी इमेज बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म का हिस्सा बनाने पर हम काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रियंका ने भी यहां स्टेज पर एंट्री ली और लोगों का धन्यवाद दिया। फिल्म में महेश बाबू लीड रोल निभाएंगे और पृथ्वीराज सुकुमार विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 

फिर कमाल करेंगे राजामौली? 

एसएस राजामौली अपने ग्रांड सेट्स और तकनीकि के साथ कहानी के तौर पर मजबूत फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। बाहुबलि से उन्होंने कमाल किया था और इसके बाद अभी आरआरआर में भी ऑस्कर तक चमक बिखेरी। अब राजामौली अपनी नई फिल्म के साथ लौट रहे हैं और हर बार की तरह इस बार भी लोग काफी उत्साहित हैं। फिल्म के बारे में अभी तक किसी को भी कोई जानकारी नहीं है और ये किस बारे में होने वाली है इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सका है। टीजर के बाद लोगों को इसकी कहानी का अंदाज हो सकता है। साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा नहीं की है। अब देखना होगा कि ये फिल्म कब तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय संग दिख रहे इस हीरो के पास कभी नहीं थे किराए भरने के पैसे, अब बेशुमार दौलत का है मालिक

शूटिंग के दौरान जाने वाली थी जान, बॉलीवुड स्टार ने बताया डरावना किस्सा, फिर कभी कार में आगे नहीं बैठा एक्टर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन