1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिर्जापुर द मूवी खत्म होने के बाद भी कहानी बाकी, पोस्ट-क्रेडिट सीन में तगड़ा सस्पेंस देख पूछेंगे- अब मुन्ना-गुड्डू का आगे क्या होगा?

मिर्जापुर द मूवी खत्म होने के बाद भी कहानी बाकी, पोस्ट-क्रेडिट सीन में तगड़ा सस्पेंस देख पूछेंगे- अब मुन्ना-गुड्डू का आगे क्या होगा?

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 04, 2026 04:56 pm IST,  Updated : Sep 04, 2026 04:56 pm IST

‘मिर्जापुर द मूवी’ की कहानी गद्दी, सत्ता, बदला और रिश्तों के उलझे खेल पर आधारित है। पुराने किरदारों की वापसी और नए खिलाड़ियों की एंट्री फिल्म को रोमांचक बनाती है, लेकिन सबसे मजेदार ट्विस्ट कहानी खत्म होने के बाद आता है।

mirzapur the movie- India TV Hindi
दिव्येंदु शर्मा और अली फजल। Image Source : EXCELMOVIES/INSTAGRAM

‘मिर्जापुर द मूवी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मिर्जापुर की दुनिया, पुराने किरदारों की वापसी, नए चेहरों का भौकाल और बड़े पर्दे वाला एक्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म की कहानी खत्म होने के बाद भी मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक ऐसा सरप्राइज रखा है, जो इस पूरी कहानी के आगे बढ़ने की उम्मीद जगा देता है। दरअसल फिल्म के अंत में आने वाले पोस्ट-क्रेडिट सीन में एक बड़ा सस्पेंस सामने आता है, जो कई सवाल खड़े करता है। आखिर इस सीन में ऐसा क्या दिखाया गया है और यह किस ओर इशारा करता है? अगर आप फिल्म देखने जा रहे हैं या देख चुके हैं, तो हम आपको पहले ही बता रहे हैं कि पोस्ट-क्रेडिट सीन में क्या ट्विस्ट है।

क्या है ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कहानी का प्लॉट?

पहले आपको ये कहानी किस दिशा जा रही है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कहानी एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी, सत्ता और उस पर कब्जे की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि फिल्म सीधे तौर पर पिछले सीजन की कहानी को आगे नहीं बढ़ाती, बल्कि एक अलग टाइमलाइन के जरिए पुराने और नए किरदारों को एक साथ लेकर आती है। यही वजह है कि दर्शकों को कुछ ऐसे चेहरे भी दोबारा देखने को मिलते हैं, जिन्हें वे इस दुनिया में पहले ही खो चुके हैं।

कहानी के केंद्र में अखंडा त्रिपाठी यानी कालीन भैया हैं, जिनका मिर्जापुर की सत्ता पर वर्चस्व बरकरार है। वहीं मुन्ना भैया अब भी अपने पिता की मंजूरी और गद्दी हासिल करने की चाहत में उलझे हैं। दूसरी तरफ गुड्डू पंडित और बबलू पंडित की जोड़ी भी सत्ता, परिवार और पुरानी दुश्मनियों के बीच अपनी जगह तलाशती नजर आती है। इस बार रवि किशन के बब्बन यादव की एंट्री कहानी को नया मोड़ देती है। उसकी नजर मिर्जापुर की ताकत और गद्दी पर है। इन पुराने और नए खिलाड़ियों के बीच वफादारी, धोखा, प्यार, बदला और सत्ता की महत्वाकांक्षा का खेल चलता है। बीना भाभी भी अपनी चालों से कहानी के समीकरण बदलती हैं। फिल्म का फोकस गहरी राजनीति से ज्यादा एक्शन, ड्रामा और किरदारों के टकराव पर है। अब आते हैं एंड क्रेडिट में क्या देखने को मिला। कहानी और फिल्म के बारे में और विस्तार से समझने के लिए हमारा रिव्यू पढ़ें।

क्या है पोस्ट क्रेडिट सीन?

फिल्म के आखिर में गुड्डू, बबलू और मुन्ना भैया की दोस्ती हो जाती है, तीनों का याराना पोस्ट क्रेडिट सीन में देखने को मिलता है, जहां एक साथ ये सैलून में बैठे हैं। इस दौरान गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया फेशियल करा रहे हैं और पीछे बैठे बबलू फोन पर गोलू को मैसेज कर रहे हैं। ये देखने के बाद मुन्ना भैया पूछते हैं कि क्या गर्लफ्रेंड चक्कर है, जिसके जवाब में गुड्डू कहते हैं कि गर्लफ्रेंड तो हमारी है, ये तो बहुत शर्मीला है। गुड्डू आगे कहते हैं वो लड़की हमारा लव है, मुन्ना जवाब में कहते हैं, लव तो हमारा भी है, बस हां कह दें। इसी दौरान दोनों कहते हैं कि अपने-अपने लव का नाम बताओ। तीन गिनती पर नाम बताना होता है, एक ओर गुड्डू स्वारांजलि बोलते हैं दूसरी और मुन्ना भैया स्वीटी का नाम लेते हैं, सुनते ही दोनों को पता चलता है कि दोनों एक ही लड़की के फेर में पड़े हैं और फिर गोली चलाते दिखाया जाता है, कहानी यहीं खत्म हो जाती है। कई फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अब इस आखिरी सीन पर एक नई कहानी बनाई जा सकती है, कई लोगों के लिए ये अगले पार्ट के इशारे जैसा भी है, लेकिन मेकर्स ने इसका इशारा नहीं दिया है, उन्होंने लोगों की अटकलों पर ही छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें:  करिश्मा तन्ना ने गुरु पूर्णिमा पर दिया था बेटे को जन्म, जन्माष्टमी पर रखा खूबसूरत नाम, बताया मतलब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन