1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धू बन सुनील ग्रोवर ने मलाइका अरोड़ा से खूब लड़ाया इश्क, कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड में जमेगी हंसी की महफिल

सिद्धू बन सुनील ग्रोवर ने मलाइका अरोड़ा से खूब लड़ाया इश्क, कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड में जमेगी हंसी की महफिल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 06, 2026 12:35 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 12:43 pm IST

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 का नया एपिसोड रिलीज के लिए तैयार है और कल यानी 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो जाएगा। इसस पहले मेकर्स ने इसका प्रोमो जारी कर दिया है।

Malaika Arora And Suniel Grover- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा और सुनील ग्रोवर Image Source : IMAGE SOURCE-YOUTUBENETFLIX

कपिल शर्मा का शो नेटफ्लिक्स पर चौथे सीजन के साथ धमाल मचा रहा है और इस शनिवार भी हंसी की महफिल जमने वाली है। इस शनिवार मलाइका अरोड़ा शो में नजर आने वाली हैं और सिद्धू बने सुनील ग्रोवर उनके साथ फ्लर्ट करते दिख रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। जिसमें ओरी  के साथ रवि किशन भी सोफा शेयर करते दिख रहे हैं। इस शो में हमेशा की तरह ही धमाल देखने को मिल रहा है। 

मलाइका संग फ्लर्ट करेंगे मनजोत सिद्धू

सुनील ग्रोवर इस शो की जान हैं और अब तक कई किरदारों में कमाल कर चुके हैं। टीवी की कॉमेडी की दुनिया में सुनील ग्रोवर की अदाकारी किसी से छिपी नहीं है। एक बार फिर कल यानी शनिवार 7 मार्च को प्रीमियर होने वाले एपिसोड में धूम मचने वाली है। सुनील ने इस एपिसोड में मनजोत सिंह सिद्धू का रोल निभाया है जो नवजोत सिंह सिद्धू का बिल्कुल कार्बन कॉपी है। प्रोमो में दिख रहा है कि मनजोत सिद्धू एपिसोड में आईं मलाइका के साथ खूब फ्लर्ट करता है। इतना ही नहीं मलाइका भी यहां सिद्धू के लिए शायरी बोलती दिख रही हैं। प्रोमो में कॉमेडी का अंदाजा लग रहा है और कल यानी शनिवार 7 मार्च को ये एपिसोड प्रीमियर कर दिया जाएगा। 

प्रोमो देख उत्साहित हुए फैन्स

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में इस नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें हंसी की महफिल जमती हुई दिख रही है। शो में रवि किशन भी शिरकत करने वाले हैं और ओरी के साथ सोफा शेयर करते नजर आएंगे। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ओरी भी शो के कलाकारों के साथ कॉमेडी का रंग जमाएंगे। वहीं रवि किशन अपने चार्मिंग अंदाज से लोगों को एंटरटेन करने वाले हैं। अब ये एपिसोड प्रीमियर के लिए तैयार है और शनिवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगा। 

सुपरहिट रहे चारों सीजन

बता दें कि कपिल शर्मा टीवी पर कॉमेडी के किंग है और अब तक दर्जनों शोज में उन्होंने अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेरा है। टीवी पर करीब 10 साल तक राज करने के बाद बीते दिनों कपिल ने नेटफ्लिक्स पर अपने शो को प्रीमियर करने का फैसला लिया था। इसके बाद से ये शो नेटफ्लिक्स पर भी सुपरहिट रहा है और अब तक 4 सीजन प्रीमियर हो चुके हैं। इस शो के चारों सीजन सुपरहिट रहे हैं और इन दिनों चौथे सीजन को भी फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है। 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Trailer: आखिर आ ही गई ट्रेलर की रिलीज डेट, तड़पा-तड़पा कर मेकर्स ने फैंस को किया बेकरार, धमाके के लिए तैयार रणवीर सिंह

Dhurandhar 2: ट्रेलर रिलीज से पहले ही कमा डाले 5 करोड़, एडवांस बुकिंग के 2 हफ्ते पहले ही बजने लगा डंका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन