1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल से शुरू की गदर 2 की शूटिंग, सामने आई तस्वीरें

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल से शुरू की गदर 2 की शूटिंग, सामने आई तस्वीरें

 Published : Dec 01, 2021 02:38 pm IST,  Updated : Dec 01, 2021 02:47 pm IST

सनी देओल और अमीषा पटेल की इन तस्वीरों को देखकर आपको गदर की पहली फिल्म की यादें ताजा हो जाएगी।

Sunny Deol And Ameesha Patel Started Gadar 2 Shooting see latets shoot photos- India TV Hindi
Sunny Deol And Ameesha Patel Started Gadar 2 Shooting see latets shoot photos Image Source : INSTAGRAM/ AMEESHA PATEL

Highlights

  • सनी देओल और अमीषा पटे हिमाचल प्रदेश में कर रहे हैं गदर 2 की शूटिंग
  • गदर 2 साल 2022 में हो सकती है रिलीज
  • अमीषा और सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर साल 2001 में हुई थी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' के बनने की खबर जब से सामने आई है तब से फैंस बढ़ी बेसब्री से इस फिल्म की शूटिंग का इंतजार कर थे। आखिरकार वह इंतजार खत्म हो चुका है। क्योंकि आज से फिल्म 'गदर 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। अमीषा पटेल से इंस्टाग्राम पर मुहूर्त की कुछ तस्वीरें शेयर की है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में चल रही है। 

गदर की पहली फिल्म में सनी देओल तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना के किरदार में दिखाई दिए थे। इस दोनों के किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था। आज भी यह फिल्म लोगों के दिलों में राज करती हैं। 

फिल्म 'जर्सी' का एक ओर पोस्टर रिलीज, शाहिद कपूर ने लिखा- पिता होने के नाते मेरा पसंदीदा पोस्टर

अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि गदर 2 की शूटिंग शूरू हो गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने आर्मी जनरल सुरेंद्र सिंह और रोहित जयकाय को टैग करते हुए उन्हें शूटिंग सेट पर टाइम बिताने के लिए धन्यवाद कहा। 

तस्वीरों में दोनों स्टार तारा सिंह और सकीना के लुक में नजर आ रहे हैं। अमीषा पटेल लाइट पिंक कलर के सूट और येलो दुपट्टे में दिख रही हैं। 

सनी देओल ने भी एक तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी। 

सिर्फ अमीषा ने ही नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने भी शूटिंग शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, 'लो एक और सफर शुरू हो गया, गदर 2 के मुहूर्त पर उत्साह से भर गया। आप सब का आशीर्वाद और प्यार चाहिए।'

अमीषा और सनी देओल की फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन