1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sunny Deol को सौतेली बहन Esha Deol ने किया खुलकर सपोर्ट, लुटाया जमकर प्यार

Sunny Deol को सौतेली बहन Esha Deol ने किया खुलकर सपोर्ट, लुटाया जमकर प्यार

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 28, 2023 04:43 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 04:43 pm IST

सनी देओल की बहन ईशा देओल ने एक बार फिर अपने बड़े भाई पर जमकर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई के लिए प्यार भरा मैसेज शेयर किया है। एक्ट्रेस की स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Sunny Deol, Esha Deol, Gadar 2- India TV Hindi
ईशा देओल और सनी देओल। Image Source : INSTAGRAM

सनी देओल की 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए भले ही 22 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये फिल्म लोगों की आंखों में आंसू ला देती है। तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी 'गदर 2' में दिखाई जाएगी, जिसका ट्रेलर हाल में ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म धमाकेदार डायलॉग्स से भरा हुआ है। फिल्म और सनी देओल की एक्टिंग की तारीफ न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि उनके परिवार वाले भी कर रहे हैं। सनी देओल की छोटी बहन ईशा देओल ने भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाई पर प्यार लुटाया है। 

ईशा ने की भाई की तारीफ

सनी देओल की बहन ईशा देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'गदर 2' का ट्रेलर साझा करते हुए दिल वाला इमोजी, तालियों वाला इमोजी और नजर न लगने वाला इमोजी पोस्ट किया। उन्होंने स्टोरी में भाई सनी देओल को मेंशन भी किया है। इस स्टोरी को देखने के बाद साफ है कि ईशा देओल को भाई सनी देओल की फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है। इसी वजह से वो भाई की और फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करने से नहीं चौंकी हैं।

सनी देओल और ईशा देओल के बीच है स्पेशल बॉन्ड
सनी देओल और ईशा देओल भले ही सौतेले भाई-बहन हैं, लेकिन दोनों अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं। सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी के बाद भी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण और दृषा को शादी की बधाई दी थी। सनी देओल और ईशा देओल दोनों साथ में भले ही कम नजर आते हों, लेकिन एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। 

Sunny Deol, Esha Deol, Gadar 2
Image Source : INSTAGRAMसनी देओल की बहन ईशा देओल ने की भाई की तारीफ।

जमकर सनी कर रहे फिल्म का प्रमोशन
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सनी अपनी आगामी फिल्म के प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए हैं। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे बड़े ही धांसू अंदाज में रिलीज किया गया। यह फिल्म 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का सीक्वल है। इस फिल्म में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। साथ ही सनी और अमीषा की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। 

'गदर' फिल्म की कहानी 
'गदर' की बात करें तो यह फिल्म भारत पाकिस्तान बंटवारे और हिंदुस्तान की आजादी से समय की कहानी है। जिसमें दो अलग-अलग धर्म के पति-पत्नी तारा सिंह और सकीना बंटवारे में जुदा हो जाते हैं। जिसके बाद तारा सिंह अपने बेटे को लेकर पाकिस्तान अपनी पत्नी को लेने जाता है और मोहब्बत की ताकत से पूरे पाकिस्तान को हिला डालता है। फिल्म मेकर्स ने 'गदर 2' की रिलीज से पहले फैंस को 'गदर' दिखाकर ये पूरी कहानी दोबारा याद दिला दी है, ताकि वो आगे की कहानी से रिलेट कर सकें। 

ये भी पढ़ें: बड़ी मुश्किल में फंसे प्रभास, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया क्या है पूरा मामला

जब अमीषा पटेल और सनी देओल को लेकर फैंस के बीच मचा गदर, पत्थर फेंकने, लाठी चलाने को तैयार हुए फैंस 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन