1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शर्टलेस वीडियो शेयर कर सनी देओल ने की बॉडी फ्लॉन्ट, एक्टर के नए लुक ने मचाया गदर

शर्टलेस वीडियो शेयर कर सनी देओल ने की बॉडी फ्लॉन्ट, एक्टर के नए लुक ने मचाया गदर

 Published : Jun 08, 2024 06:48 am IST,  Updated : Jun 08, 2024 06:48 am IST

सनी देओल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। इस लुक में सनी देओल शर्टलेस नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी धांसू बाॅडी देखते ही बन रही है।

Sunny Deol- India TV Hindi
नए लुक में दिखे गदर के तारा सिंह Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है फिलहाल फैंस उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में सनी पाजी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। 66 साल के सनी देओल का ये लुक लोगों को हैरान कर रहा है। 

नए लुक में दिखे सनी पाजी

सनी देओल ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें आप देख सकते हैं कि वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं और सनग्लासेज में उनका लुक काफी शानदार लग रहा है।सनी ने अपने इस लुक की कई झलकियां वीडियो में दिखाई है। इसमें उनका चेहरा भी काफी बदला हुआ दिख रहा है। उनके चेहरे पर जॉ लाइन साफ दिख रही थी। सनी देओल ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।' अब सनी पाजी के फैन्स उनके इस शानदार लुक को देखकर उनकी जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस के अलावा सनी देओल के भाई बॉबी देओल ने भी उनके इस लुक की काॅमेंट में तारीफ की हैं। उन्होंने सनी पाजी के पोस्ट पर कमेंट कर फायर, डबल हैंड और हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।

सनी का वर्क फ्रंट

बता दें कि सनी देओल जल्द ही 'लाहौर 1947' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा साथ नजर आएंगे।  इससे पहले प्रीति और सनी ने 'हीरोः लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई', 'फर्ज' और 'भैयाजी सुपरहिट' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वही इसके अलावा सनी पाजी  'बॉर्डर 2', 'गदर 3',, 'सफर', 'रामायण' और 'बाप' जैसी फिल्मों को लेकर भी बीजी चल रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन