1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sunny Leone Item Songs: सनी लियोनी के ये शानदार आइटम डांस दिला देंगे आपको हेलेन की याद, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sunny Leone Item Songs: सनी लियोनी के ये शानदार आइटम डांस दिला देंगे आपको हेलेन की याद, यहां देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 13, 2022 05:48 pm IST,  Updated : May 13, 2022 05:48 pm IST

Sunny Leone Item Songs: बेबी डॉल से लेकर लैला मैं लैला तक और पिंक लिप्स से लेकर ट्रिप्पी ट्रिप्पी तक, सनी ने अपनी सिज्लिंग परफॉर्मेंस से सभी को मदहोश कर दिया। 

  Sunny Leone- India TV Hindi
  Sunny Leone Image Source : INSTAGRAM/ SUNNY LEONE

Sunny Leone Item Songs: सनी लियोनी अपने धमाकेदार डांस नंबर्स के जरिए फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री वक्त वक्त पर अपने गानों के जरिए  इंटरनेट पर छाई रहती हैं। सलमान खान के शो बिग बॉस 5 के साथ सनी लियोनी की किस्मत चमकी थी। भले ही वह रियलिटी शो नहीं जीत पाई, लेकिन फैंस को उनका अंदाज़ काफी पसंद आया।

उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, उन्हें बॉलीवुड फिल्म जिस्म 2 के लिए लीड रोल के लिए चुना गया। सनी ने रणदीप हुड्डा के साथ अपनी शुरुआत की। कनाडा में जन्मी भारतीय-अमेरिकी एक्ट्रेस का असली नाम करनजीत कौर है। अपने आइटम सॉन्ग की बदौलत वह लोगों के जेहन में हमेशा बनी रहती है।

बेबी डॉल से लेकर लैला मैं लैला तक और पिंक लिप्स से लेकर ट्रिप्पी ट्रिप्पी तक, सनी ने अपनी सिज्लिंग परफॉर्मेंस से सभी को मदहोश कर दिया। उन्होंने लोगों के जेहन में कुछ ऐसा जादू कर दिखाया जो सिर्फ हेलेन अपने गानों से कर सकती थीं। हालांकि, दोनों के बीच इस तरह की तुलनाएं कभी नहीं हो सकती। मगर सनी लियोनी के आइटम सॉन्ग आपको हेलेन की याद दिला सकती हैं।

आइए एक नजर डालते हैं सनी लियोन के कुछ बेहतरीन डांस नंबर देखें:

बेबी डॉल

फिल्म: रागिनी एमएमएस 2

लैला मैं लैला

फिल्म: रईस

पिंक लिप्स

फिल्म: हेट स्टोरी 2

पानी वाला डांस

फिल्म: कुछ कुछ लोचा है

ट्रिप्पी ट्रिप्पी

फिल्म: भूमि

सइयां सुपरस्टार

फिल्म: एक पहेली लीला

लैला तेरी ले लेगी

फिल्म: शूटआउट एट वडाला

देसी लुक

फिल्म: एक पहेली लीला

चार बोतल वोडका

फिल्म: रागिनी एमएमएस 2

इसे भी पढ़ें-

 

TV TRP List: 'अनुपमा' की बादशाहत जारी, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का जलवा, ये शो लुढ़का नीचे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा ने पहना हीरे से जड़ा लाखों का लहंगा, AbhiRA Wedding के आगे सेलेब्स की शादी फीकी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा-प्रणाली राठौड़ की नकली शादी में मेकर्स ने खर्च कर दिए इतने करोड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन