1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sunny Leone Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं सनी लियोनी, ऐसे तय किया बिग बॉस से बॉलीवुड का सफर

Sunny Leone Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं सनी लियोनी, ऐसे तय किया बिग बॉस से बॉलीवुड का सफर

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 13, 2022 12:22 pm IST,  Updated : May 13, 2022 12:22 pm IST

Sunny Leone Net Worth: सनी लियोनी अपने लिए एक खास मुकाम अख्तियार किया है, जिसके जरिए उन्होंने बड़ी संपत्ति खड़ी की है।

 Sunny Leone Net Worth- India TV Hindi
 Sunny Leone Net Worth Image Source : INSTAGRAM/ SUNNY LEONE

Highlights

  • सनी लियोनी ने भारत में बिद बॉस से अपने सफर का आगाज किया था
  • फिल्म 'जिस्म 2' के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था

Sunny Leone Net Worth: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आइटम सॉन्ग से लेकर एक्टिंग तक, फिल्मों से लेकर वेब सीरीज और आए दिनों यूट्यूब पर उनकी धमक कायम है। उन्होंने बहुत ही जल्दी अपने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास मुकाम कायम किया है। बिग बॉस में नजर आने के बाद सनी लियोनी की किस्मत चमकी और लोगों ने उन्हें फिल्मों में एक्टिंग करते हुए और बॉलीवुड तमाम आइटम नंबर्स पर ठुमके लगाते हुए देखा।

आज सनी लियोनी किसी भी प्रोजेक्ट को करने के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं। एक लैविश लाइफ जीने वाली सनी लियोनी अपने पति और तीन बच्चों के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिता रही हैं। आइए जानते हैं सनी लियोनी के नेट वर्थ के बारे में। 

सनी लियोनी एक इंटरनेशनल स्टार हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई देशों को अपनी कर्मभूमि बनाई। बात करें भारत की तो सनी लियोनी मुंबई के अंधेरी इलाके में पेंट हाउस में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। न सिर्फ मुंबई बल्कि सनी लियोनी का लॉस एंजेलिस में करोड़ों की लागत का एक खूबसूरत बंगला है। जहां की तस्वीरें सनी अक्सर फैंस के बीच में शेयर करती हैं। इस बंगले की कीमत 19 करोड़ रुपये बताई जाती है। 

न सिर्फ बंगला बल्कि सनी को गाड़ियों का भी शौक है। सनी के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें - मैसेराटी, क्वाट्रोपोर्टे, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और ऑडी ए5 शामिल हैं।

छोटी उम्र से ही कुछ कर गुजरने की धुन में सनी लियोनी ने कई इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाया और ये सफर बॉलीवुड में आ कर थमा। कड़ी मेहनत करके सनी लियोनी ने 13 मिलियन डॉलर की संपत्ति खड़ी की है। जिसका अनुमान भारतीय मुद्रा में लगाया जाए तो यह 98 करोड़ के आसपास होगा। 

इसे भी पढ़ें-

TV TRP List: 'अनुपमा' की बादशाहत जारी, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का जलवा, ये शो लुढ़का नीचे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा ने पहना हीरे से जड़ा लाखों का लहंगा, AbhiRA Wedding के आगे सेलेब्स की शादी फीकी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा-प्रणाली राठौड़ की नकली शादी में मेकर्स ने खर्च कर दिए इतने करोड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन