1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बला की खूबसूरत हो गई है सुष्मिता सेन की लाडली, इस हसीना की लग रही कार्बन कॉपी, ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ेंगे होश

बला की खूबसूरत हो गई है सुष्मिता सेन की लाडली, इस हसीना की लग रही कार्बन कॉपी, ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ेंगे होश

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 04, 2025 10:35 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 10:35 pm IST

सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने 25 साल की हो गई हैं। उनका अंदाज अब कुछ बदला-बदला लग रहा है। क्यूट सी दिखने वाली रेने अब काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश हो गई हैं और इसकी झलक किसी और ने नहीं बल्कि उनकी मां ने ही दिखाई है।

rene sen, smita patil, Sushmita Sen- India TV Hindi
सुष्मिता सेन। Image Source : @SUSHMITASEN47/INSTAGRAM

बॉलीवुड की कंफिडेंट और ग्लैमरस एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भले ही शादीशुदा जीवन से दूर रहीं हों, लेकिन उन्हें दो खूबसूरत बेटियों की खुशियां मिलीं छोटी बेटी अलीशा और बड़ी बेटी रेने सेन। सुष्मिता अक्सर इस मां‑बेटी की बेमिसाल बॉन्डिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं, जो तुरंत सोशल प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो जाती हैं। 4 सितंबर 2000 को जन्मी रेने आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सुष्मिता ने अपनी बड़ी बेटी की कुछ स्टाइलिश और खूबसूरत फोटोज शेयर कीं, जिनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन सभी का ध्यान खींच रहा है। फैन्स उनके लुक पर तारीफों की बाढ़ ले आए हैं। जाह्नवी, सुहाना और सारा को खूबसूरती में टक्कर देती स्टारकिड के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई हैरान है।

बदल गया सुष्मिता की बड़ी बेटी का लुक

सुष्मिता सेन को इंडस्ट्री की उन आत्मविश्वासी अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है, जिन्हें बोलते ही सब ध्यान से सुनते हैं और अपने लुक से सबको मंत्रमुग्ध कर देती हैं। यही आत्म-विश्वास अब उनकी बड़ी बेटी रेने में भी दिखने लगा है। पिछले साल तक जिन्हें चश्मा, कर्ली हेयर और मासूमियत से पहचाना जाता था, अब वे एक खूबसूरत, स्टाइलिश महिला के रूप में सामने आई हैं। रेने ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर दो ग्लैमरस फोटोज साझा की हैं। पहली तस्वीर में वे ब्लैक ड्रेस में नजर आईं डीप नेकलाइन और थाई स्लिट डिजाइन के साथ इस लुक में उनका चेहरा स्लिम और आकर्षक दिख रहा है। इस तस्वीर में उनका आत्म‑विश्वास ऐसा झलकता है जो फैन्स के दिल जीत लेता है।

यहां देखें पोस्ट

तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

दूसरी फोटो सुष्मिता ने शेयर की जिसमें रेने शॉट ड्रेस (ब्लैक‑गोल्डन रंग में) पहनकर बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लुक दे रही हैं। इन ग्लैमरस लुक्स पर फैन्स ने दिल खोलकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये मुझे स्मिता पाटिल का लुक याद दिला रही है।' एक अन्य ने कहा, 'एक सेकंड के लिए मुझे लगा ये स्मिता पाटिल हैं। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।' एक और ने कमेंट करते हुए कहा, 'यह सुष्मिता सेन और स्मिता पाटिल का बेजोड़ कॉम्बिनेशन लग रही हैं, ब्यूटीफुल ऑल अराउंड।'

रेने ने इस फिल्म में किया काम

गौरतलब है कि रेने सेन अब तक किसी फिल्म में ऑन‑स्क्रीन नजर नहीं आई हैं। लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत जमीनी स्तर से शुरू कर दी है। पिछले साल उन्हें फिल्म ‘बैड न्यूज' (विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म) में एक इंटर्न के रूप में देखा गया था, जिससे उन्होंने फिल्म निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ने का अनुभव हासिल किया। इस 25वें जन्मदिन पर रेने के ग्लैमरस लुक्स और आत्म‑विश्वास ने न केवल फैन्स का दिल जीता है, बल्कि यह स्पष्ट कर दिया है कि वह न सिर्फ अपनी मां की तरह, बल्कि अपनी खुद की चमक से भी आगे बढ़ने की राह पर हैं। हमें उनसे आगे का सफर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन