1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तब्बू को नागार्जुन की फोटो पर आया प्यार, दिल वाली इमोजी भेज किया सबको हैरान

तब्बू को नागार्जुन की फोटो पर आया प्यार, दिल वाली इमोजी भेज किया सबको हैरान

 Published : Jun 18, 2024 08:28 am IST,  Updated : Jun 18, 2024 08:28 am IST

तब्बू एक समय पर नागार्जुन के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती थीं। हालांकि दोनों ने कभी भी ऑफिशियल तौर पर अपनी डेटिंग की खबरों पर मुहर नहीं लगाई। ऐसे में लंबे समय बाद हाल ही में तब्बू ने साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसे देख फैंस हैरान हो गए हैं।

Tabu, Nagarjuna- India TV Hindi
तब्बू को नागार्जुन की फोटो पर आया प्यार Image Source : DESIGN

तब्बू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वो लंबे समय बाद अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। इससे पहले तब्बू फिल्म 'क्रू' में नजर आई थीं। इस फिल्म को फैंस का अच्छा-खासा रिस्पांस मिला। 52 साल की उम्र में भी तब्बू की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती का चार्म फैंस के बीच कायम है। अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसमें वो अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बना जाती हैं। लेकिन फिलहाल इस वक्त तब्बू की दीवानगी एक साउथ सुपरस्टार के लिए देखने को मिली है।

तब्बू को आया नागार्जुन पर प्यार

यूं तो सेलेब्स के बीच का प्यार छिपाए नहीं छिपता है। एक समय ऐसा था जब ऐसी खबरें थीं कि तब्बू और  नागार्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब ये खबरें सच भी थी या नहीं इसका खुलासा तो कभी नहीं हुआ लेकिन हां हाल ही में तब्बू ने कुछ ऐसा किया है, जिसने एक बार फिर इस लव-स्टोरी को हवा दे दी है। दरअसल, हाल ही में फादर्स डे के मौके पर नागा चैतन्य ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता नागार्जुन के साथ एक पुरानी तस्वरी शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नागार्जुन स्ट्रिप्ड शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, नागा चैतन्य उनके कंधे पर लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। अब नागा चैतन्य की इस तस्वीर पर तब्बू भी अपना प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने इस फोटो पर ढेर सारी हार्ट इमोजी भेद दी। अब तब्बू के इस रिएक्शन पर कई यूजर्स ने रिप्लाई करते हुए हैरान करने वाला इमोजी पोस्ट किया है। 

तब्बू का वर्क फ्रंट

आपको बता दें कि नागार्जुन और तब्बू दो फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, उन्होंने तेलुगु फिल्म 'नाइन पेल्लादाठा और अविदा मां अविदा में साथ काम किया था। इन फिल्मों को नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीचर तेलुगु मूवी से सम्मानित भी किया गया था। वहीं अब तब्बू जल्द ही 'औरों में कहां दम था' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण नरेंद्र हीरावत, कुमार मंगत पाठक (पैनोरमा स्टूडियोज) कर रहे हैं और संगीता अहीर और शीतल भाटिया ने दिया है। फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि 'औरों में कहां दम था' अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की एक साथ 10वीं फिल्म है। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है। अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन