बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अक्सर ही अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बीते दिनों दोनों की तस्वीरें सामने आई थीं और फैन्स को ये जोड़ी काफी पसंद भी आई थी। हाल ही में सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में भी तारा सुतारिया ने अपने टैलेंट का जलवा बिखेरा। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि तारा इससे पहले कपूर खानदान के एक लाड़ले के प्यार में थीं। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और इस रिश्ते का अंत काफी बुरा हुआ। कपूर खानदान का ये लाड़ला कोई और नहीं बल्कि आदर जैन हैं।
2019 में शुरू हुआ था
आदर जैन और तारा सुतारिया ने कथित तौर पर 2019 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इस पूर्व जोड़े की सार्वजनिक उपस्थिति अक्सर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को हवा देती थी। 2020 में आदर और तारा ने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया। तारा अक्सर आदर के साथ कपूर परिवार की पार्टियों में शामिल होती थीं, जैसे अरमान जैन की शादी और क्रिसमस आदि, और उनकी प्यारी सी बॉन्डिंग हर जगह चर्चा का विषय बन जाती थी। अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, तारा ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि रिश्ते के हनीमून फेज में सब कुछ बड़ी-बड़ी बातों और सरप्राइज के बारे में होता है, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ छोटी-छोटी बातें ही रिश्ते को और मजबूत बनाती हैं। तारा ने बताया कि ये छोटी-छोटी बातें आदर के लिए भी कितनी मायने रखती हैं। तारा ने कहा था, 'जब आप पहली बार किसी से मिलते हैं, तो सब कुछ सरप्राइज और बड़ी-बड़ी बातों से भरा होता है, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ आप छोटी-छोटी बातों का महत्व समझने लगते हैं। यह इतनी छोटी सी बात भी हो सकती है कि सुबह किसी और से चाय बनवाने के बजाय वह खुद मेरे लिए चाय बना दे। यह एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी हो सकता है। ये बातें उसके लिए भी बहुत मायने रखती हैं, और ये हमारे खास पल हैं।'
बुरे नोट पर हुआ था ब्रेकअप
उनके रिश्ते के चार साल बाद 2023 में ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि तारा और आदर का ब्रेकअप हो गया है, क्योंकि तारा आदर के इंस्टाग्राम फीड और सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आ रही थीं। बाद में, Popxo की एक रिपोर्ट में सूत्रों ने दावा किया कि आदर और तारा वास्तव में सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हुए हैं और वे एक-दूसरे के दोस्त बने रहेंगे और एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे। हालांकि बाद में आदर ने यहां तक कह दिया था कि तारा के साथ वे टाइम पास कर रहे हैं। इस बयान के बाद तारा को काफी तकलीफ हुई थी और ये मामला भी खूब सुर्खियां बटोरता रहा था।
एपी ढिल्लों ने किया किस तो वायरल हुआ वीर का रिएक्शन
हाल ही में तारा सुतारिया एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंची थीं। यहां वीर पहाड़िया भी नीचे मौजूद थे। यहां एपी ढिल्लों ने तारा को स्टेज पर ही किस करने की कोशिश की। इसी दौरान वीर पहाड़िया का रिएक्शन देखने लायक था और वायरल भी हो रहा है। इस मोमेंट पर फैन्स ने भी कमेंट्स किए हैं और अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है।
सलमान खान के वे डायलॉग जिसने लोगों के दिलों पर किया राज, आज भी सोशल मीडिया पर रहते हैं वायरल