1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैसे सिनेमा से सियासत के फैसले ने बदल दी पूरी जिंदगी? रैली में मौत का तांडव, अब तलाक की अर्जी और एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के आरोप

कैसे सिनेमा से सियासत के फैसले ने बदल दी पूरी जिंदगी? रैली में मौत का तांडव, अब तलाक की अर्जी और एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के आरोप

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 28, 2026 04:52 pm IST,  Updated : Feb 28, 2026 04:52 pm IST

थालापति विजय इन दिनों अपने तलाक और एक्सट्रामैरिटल अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन एक गलती से उनकी जिंदगी उलट-पलट गई है।

Thalapathy Vijay- India TV Hindi
थालापति विजय Image Source : IMAGESOURCE-X@THALAPATHYVIJAY

साउथ सिनेमा में रजनीकांत और कमल हासन के बाद तीसरा कोई सबसे बड़ा नाम है तो वो है थालापति विजय। तमिल सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार थालापति विजय इन दिनों अपने तलाक की अर्जी और एक खूबसूरत हीरोइन के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन दर्जनों सुपरहिट फिल्में देने वाले विजय के एक फैसले ने उनकी जिंदगी पलट दी और वो था सिनेमा की दुनिया से सियासत का सफर। 2 फरवरी 2024 में जब विजय ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी तमिलागा वेत्री कड़गम लॉन्च की थी। इसके बाद से ही उनकी जिंदगी काफी उथल-पुथल रही है और तलाक की खबरें भी खूब सामने आ रही हैं। 

तलाक की खबरों से बटोरी सुर्खियां

थालापति विजय ने अपनी पत्नी संगीता सोरनालिगम से 1999 में शादी की थी। इससे पहले करीब 4 साल तक दोनों डेट करते रहे थे। दोनो की मुलाकात की कहानी भी काफी फिल्मी है। संगीता के पिता ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यापारी थे। जब विजय ने 90 के दशक में अपनी थोड़ी पहचान बना ली और स्टारडम कायम कर लिया तो उनसे मुलाकात के लिए खुद संगीता भारत आई थीं। उन्होंने विजय की फिल्म देखी और उन्हें प्यार हो गया। जब संगीता विजय से बतौर फैन गर्ल मिलीं तो विजय ने उन्हें अपने पेरेंट्स से मिलने के लिए बुलाया। दोनों की दोस्ती हो गई और करीब 4 साल तक डेट करने के बाद दोनों 2000 में बेटे के पेरेंट्स बन गए। इसके बाद दोनों ने 2005 में भी एक बेटी को जन्म दिया। अब खबर सामने आई है कि विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी है और साउथ की एक सुपरस्टार नयनतारा के साथ उनके एक्सट्रामैरिटल अफेयर के भी आरोप लगाए हैं। 

2024 में शुरू की थी पॉलिटिकल पार्टी

थालापति विजय का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था और उनके पिता एसए चंद्रशेखर तमिल सिनेमा के एक जाने माने डायरेक्टर थे। विजय ने 10 साल की उम्र में ही अपनी पहली फिल्म में काम किया था। इसके बाद बड़े हुए और हीरो बन गए। साल 1992 में आई फिल्म नालाइया थीरपू ने उन्हें स्टार बना दिया और उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्मी दुनिया में उनका सिक्का ऐसा चला कि तमिल सिनेमा के सबसे बड़े स्टार बन गए। आज थालापति विजय की टक्कर का कोई दूसरा स्टार नहीं है। लेकिन सफल फिल्मी करियर के बाद उन्होंने सियासी सफर का फैसला लिया। 2 फरवरी 2024 में जब विजय ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी तमिलागा वेत्री कड़गम लॉन्च की और उसके बाद से लगातार मुश्किलों में दिख रहे हैं। 

इसके बाद से पलट गई पूरी जिंदगी

पॉलिटिकल पार्टी के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। अब विजय केवल सिनेमा ही नहीं सियासी दुनिया में ही ताल ठोक रहे हैं। बीते साल 27 सितंबर 2025 को विजय ने अपनी एक पॉलिटिकल रैली निकाली थी। यहां जमा हुई भीड़ में एक पेड़ की डाल टूटने के बाद भगदड़ मच गई और 41 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से लगातार उनकी सियासी गलियारों में आलोचना हुई है। साथ ही उनकी फिल्म जन नयागान 9 जनवरी 2026 को रिलीज होनी थी। लेकिन अब तक विवादों में उलझी हुई है। साथ ही इन दिनों विजय अपने तलाक को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या विजय इन सारी मुश्किलों से ऊपर उठकर अपने सियासी करियर को मुकम्मल कर पाते हैं या नहीं। 

ये भी पढ़ें- शादी के बाद रश्मिका-विजय के फैंस को बड़ा सरप्राइज, जारी की 'Ranabaali' के पहले गाने Endhayya Saami की झलक

Hello Bachhon Trailer: आ गया फिजिक्सवाला के अलख पांडे की बायोपिक का ट्रेलर, जानें ओटीटी रिलीज डेट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन