1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय की चुनावी रैली में शादी की फोटो लेकर पहुंचा फैन, देखते ही सुपरस्टार ने मांगी तस्वीर, तलाक की खबरों के बीच रिएक्शन वायरल

विजय की चुनावी रैली में शादी की फोटो लेकर पहुंचा फैन, देखते ही सुपरस्टार ने मांगी तस्वीर, तलाक की खबरों के बीच रिएक्शन वायरल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 14, 2026 05:07 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 05:07 pm IST

थलापति विजय पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में हैं। पहली उनकी फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज अटक गई और फिर उनके और संगीता के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया। इस बीच थलापति विजय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चुनावी रैली के दौरान एक फैन को उन्हें शादी की फोटो भेंट करते देखा जा सकता है।

vijay- India TV Hindi
थलापति विजय। Image Source : INSTAGRAM/@ACTORVIJAY

सुपरस्टार थलापति विजय अब एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में कदम रख चुके हैं। विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे और अपकमिंग इलेक्शन के चलते वह लगातार चुनावी रैली में जुटे हैं। विजय जोर-शो से तमिलनाडु में प्रचार कर रहे हैं। इस बीच सुपरस्टार का एक वीडियो भी सुर्खियों में हैं। विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को उन्हें उनकी और संगीता की शादी की फोटो भेंट करते देखा जा सकता है। फोटो में संगीता और विजय के साथ विजयकांत भी दिखाई दे रहे हैं। ये सब एक चुनावी रैली के दौरान हुआ, जिस पर विजय का रिएक्शन भी चर्चा में है, क्योंकि ये घटना तब घटी है जब विजय का संगीता से तलाक होने जा रहा है।

विजय को फैन ने गिफ्ट की शादी की फोटो

थलापति विजय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। एक तरफ जहां उनकी फिल्म 'जना नायकन' 4 महीने से रिलीज का इंतजार करते-करते अब ऑनलाइन लीक हो गई है तो वहीं विजय पूरी तरह से राजनीति की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी 27 साल पुरानी शादी भी अब खत्म होने की कगार पर है। उनका और संगीता का डिवोर्स केस कोर्ट में चल रहा है। इस बीच उन्हें उनकी चुनावी रैली में शादी की फोटो गिफ्ट में मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वेडिंग फोटो मिलने पर विजय का रिएक्शन

चुनावी रैली के दौरान विजय की नजर उनके एक फैन पर पड़ी, जो हाथ में उनकी एडिटेड वेडिंग फोटो लिए हुए था। जैसे ही विजय की नजर फ्रेम पर पड़ी, उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को कहकर फ्रेम मंगाया। शख्स ने फ्रेम सुपरस्टार की सुरक्षा टीम को दे दी, जिसके बाद विजय ने फोटो ऊपर उठाई, थम्ब्स अप किया और फिर उस फोटो को करीब से देखने के बाद उसे वापस अपने सुरक्षाबलों को दे दिया। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि विजय फोटो को देखते हुए काफी इमोशनल लग रहे थे तो वहीं कई ने फैंस को लेकर उनके लगाव की तारीफ की।

संगीता ने दी तलाक की अर्जी

बता दें, फरवरी 2026 में सुपरस्टार की पत्नी संगीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी और अपनी 27 साल की शादी को खत्म करने की मांग की। विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। संगीता ने अपनी अर्जी में तलाक की वजह वेबफाई और क्रूरता बताई है। उन्होंने सुपरस्टार पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के भी आरोप लगाए हैं। दूसरी तरफ विजय, तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वहीं उनके फिल्मी करियर की बात करें तो एक्टर की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट न मिलने के चलते अब तक अटकी हुई है।

ये भी पढ़ेंः आशा भोसले के निधन से बिखरीं पोती जनाई, 'पार्टनर इन क्राइम' को खोने पर खोलकर रख दिया दिल, बोलीं- 'इससे बड़ा दर्द कोई नहीं'

मां अलग पर बाप एक! डेविड धवन स्टाइल में वरुण का डबल धमाका, 'है जवानी तो इश्क होना है' के टीजर में गोविंदा की 'सैंडविच' वाला तड़का

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन