एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और फिल्ममेकर अभिषेक पाठक के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है। अभिषेक की पत्नी शिवालिका ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। इस कपल ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट के ज़रिए यह खुशखबरी शेयर की। इंस्टाग्राम पर यह खुशी की खबर शेयर करते हुए, इस कपल ने अपनी नवजात बेटी को 'हमारी नन्ही देवी लक्ष्मी' बताया और उसके आने को एक पवित्र आशीर्वाद कहा। शिवालिका ओबेरॉय ने इस खुशखबरी को एक कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'हमारी नन्ही देवी लक्ष्मी एक शुभ दिन पर हमारे घर आई हैं। यह एक पवित्र आशीर्वाद है।' इस पोस्ट में एक नोट भी शामिल था, जिसमें लिखा था, 'एक ही पल में, हमारे दिलों को एक नया ही मतलब मिल गया! ढेर सारे प्यार और आभार के साथ, हम अपनी अनमोल बेटी का स्वागत करते हैं। 19 अप्रैल 2026, धन्य माता-पिता - शिवालिका और अभिषेक।'
बीते साल प्रैग्नेंसी की घोषणा की थी
दिसंबर 2025 में इस कपल ने क्रिसमस के जश्न के बीच अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारी लव स्टोरी को अपनी सबसे प्यारी लाइन मिल गई है -- एक नन्ही सी ब्लेसिंग हमारी दुनिया में शामिल होने जा रही है।' शिवालीका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक ने कई सालों तक डेट करने के बाद 9 फरवरी, 2023 को गोवा में शादी कर ली। उनके वेडिंग रिसेप्शन में फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें 'प्यार का पंचनामा' की कास्ट -- कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा और इशिता राज शर्मा -- शामिल थीं; वहीं एक्टर अजय देवगन भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए। तुर्की में उनका प्रपोज़ल किसी सपने जैसा था, जहां अभिषेक पाठक ने हॉट एयर बलून्स के नीचे शिवालीका ओबेरॉय को शादी के लिए प्रपोज़ किया। इस शानदार प्रपोजल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वर्क फ्रंट की बात करें तो, शिवालीका 'ये साली आशिकी' और 'खुदा हाफ़िज़' के लिए जानी जाती हैं। अभिषेक ने 'दृश्यम 2' और 'उजड़ा चमन' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। उन्होंने 'प्यार का पंचनामा', 'प्यार का पंचनामा 2', 'सेक्शन 375' और 'खुदा हाफिज' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।
ये भी पढ़ें- KSBKBT 2: करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा, क्या तुलसी का सौतेला बेटा बचाएगा रिश्ता?