1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The Filmy Hustle: कैसा था करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव? शेखर राजवानी ने बताए किस्से

The Filmy Hustle: कैसा था करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव? शेखर राजवानी ने बताए किस्से

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 27, 2025 10:41 pm IST,  Updated : Apr 27, 2025 10:41 pm IST

इंडिया टीवी के पॉडकास्ट 'द फिल्मी हसल' में बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शेखर रवजियानी पहुंचे थे। शेखर ने अपने करियर में की गई फिल्मों और तमाम अनुभवों को शेयर किया है।

बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शेखर रवजियानी के गाने लंबे समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। 'ओम शांति ओम' के शानदार गानों से लेकर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जैसी फिल्मों में अपने संगीत से धमाका करने वाले शेखर 25 साल से संगीत की दुनिया में छाए हुए हैं। शेखर ने हाल ही में इंडिया टीवी के पॉडकास्ट 'द फिल्मी हसल' के होस्ट अक्षय राठी से बात करते हुए अपने करियर के अनुभवों को साझा किया। साथ ही अपने सुपरहिट संगीत और गानों के बनने की तमाम कहानियां शेयर की हैं। साथ शेखर ने बताया कि करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा। 

करण जौहर की जमकर तारीफ की

शेखर रविजियानी ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में अपने संगीत का जलवा दिखाया था। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। शेखर ने करण जौहर के साथ काम किया और फिल्म के सभी गाने भी हिट कराए। इस दौरान करण के साथ काम करने के अनुभव को लेकर शेखर बताते हैं, 'करण जौहर एक कमाल के इंसान हैं। वे एक बेहतरीन प्रोड्यूसर हैं और जनता की नब्ज समझते हैं। वे जानते हैं कि लोगों को किन चीजों पर खुशी मिलने वाली है। उन्हें संगीत की अच्छी समझ है और लिरिक्स पर भी पकड़ रखते हैं। हमने राधा गाने को किया था और उन्हें काफी पसंद आया था। ये गाना हिट भी रहा था।' शेखर ने अपने करियर में कई हिट डायरेक्टर्स के लिए सुपरहिट गाने बनाए हैं। 

शाहरुख खान के साथ भी बताया कैसा था अनुभव

शेखर ने अपने करियर में शाहरुख खान से लेकर कई दिग्गज फिल्मी सितारों के गानों के सुरों को पिरोया है। फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम में भी शेखर ने ही संगीत दिया था। इस फिल्म के गानों ने भी खूब रिकॉर्ड बनाए थे और आज भी लोगों के फेवरेट बने हुए हैं। ओम शांति ओम के गानों के बनते समय शाहरुख खान के साथ भी शेखर की बात हुई। शेखर बताते हैं, 'ओम शांति ओम के समय शाहरुख खान के साथ काम किया। वे भी एक बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने हमसे जब मुलाकात की तो पूछा कि तुम करोगे फिल्म का म्यूजिक। तो मैंने जवाब दिया हां। उन्होंने कहा ग्रेट... चलो कुछ बढ़िया काम करते हैं। इसके बाद हमने गाने बनाए।' ये सारे गाने भी सुपरहिट रहे थे। 

82 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

बता दें कि शेखर बॉलीवुड के एक दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। अपने करियर में अब तक 82 से ज्यादा फिल्मों और गानों को अपने सुरों से सजा चुके हैं। शेखर की कई फिल्मों के गानों ने देशभर में धूम मचाई और कई साल तक राज किया। शाहरुख खान की रॉवन से लेकर चेन्नई एक्सप्रेस और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में कमाल का संगीत देने वाले शेखर ने ऋतिक रोशन की फाइटर में भी अपना म्यूजिक दिया था। शेखर ने इंडिया टीवी के पॉडकास्ट में बॉलीवुड के तमाम मुद्दों पर अपनी राय दी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन