1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 1-2 नहीं, मई के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघारों में रिलीज होंगी 6 फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

1-2 नहीं, मई के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघारों में रिलीज होंगी 6 फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

 Published : May 25, 2026 09:34 pm IST,  Updated : May 25, 2026 09:34 pm IST

इस फ्राइडे मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। मई 2026 के इस हफ्ते में सिनेमाघरों में 6 धांसू फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस और कॉमेडी सब देखने को मिलेगा।

7 films to release theatres this friday- India TV Hindi
इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट Image Source : INSTA/@APNABHIDU,EISHASINGH,HITENTEJWANI

मई 2026 सिनेमा लवर्स के लिए बहुत ही खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने के आखिरी हफ्ते में एक या दो नहीं बल्कि 6 धांसू फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। इस हफ्ते में अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इनकी रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी गई है। ओटीटी प्लेटफार्म के अलावा सिनेमाघरों में भी बड़ा धमाका होने वाला है। इस लिस्ट में ईशा सिंह की 'ऑब्सेस' से लेकर समीक्षा भटनागर और हितेन तेजवानी स्टारर 'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' शामिल है। दर्शकों को एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस और कॉमेडी के अलावा आध्यात्मिक मूवी भी देखने को मिलेगी।

1. ऑब्सेस

ईशा सिंह और पीटर विल्सन स्टारर 'ऑब्सेस' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। कहानी एक ऐसी महिला की है, जिसकी जिंदगी अचानक कुछ हैरान करने वाली घटनाओं के बाद बदल जाती है। फिल्म में ईशा सिंह ने एक कॉर्पोरेट महिला का किरदार निभाया है। यह सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

2. श्री बाबा नीब करोरी महाराज

24 अप्रैल की जगह यह फिल्म 29 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ये फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक सफर को दिखाएगी। कहानी में देखने को मिलेगा कि कैसे लक्ष्मण नारायण शर्मा आने वाले दिनों में मशहूर संत बन जाएंगे और कैंची धाम आश्रम की स्थापना करते हैं। इसमें सुबोध भावे, समीक्षा भटनागर और हितेन तेजवानी नजर आने वाले हैं।

3. द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो

जैकी श्रॉफ की 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें एक्टर एक बुजुर्ग सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ प्रतीक बब्बर और भाग्यश्री भी हैं। एक दादा और उसके पोते के बीच के खूबसूरत रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी है, जब उनका सामना एलियंस से होता है तो बच्चे की कल्पना और मासूमियत उनकी बॉन्ड को और भी मजबूत बना देता है।

4. जीना दिल से

एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म 'जीना दिल से' में रूमा शर्मा, लक्ष्य हांडा, यश पुरोहित और अभिषेक सिंह राजपूत नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी युवाओं के सपनों, प्यार और जिंदगी को बिना डरे खुलकर जीने के इर्द-गिर्द घूमती है। इसका निर्देशन अधिश राणा ने किया है। 

5. रजनी की बारात

यह एक कॉमेडी और रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में है। आप 'रजनी की बारात' फिल्म सिनेमाघरों में 29 मई को देख सकते हैं। कहानी रजनी नाम की लड़की की है जो अपनी जिंदगी खुद के दम पर जीती है, लेकिन जब उसके बॉयफ्रेंड के पिता उसकी शादी कहीं और करने का फैसला करते हैं तो वह खुद अपनी बारात लेकर लड़के के घर पहुंच जाती है। इसकी कहानी बहुत ही मजेदार है।

6. कृष्ण और चिट्ठी

अरुण गोविल और दर्शील सफारी की यह फिल्म एक इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा है। ये फिल्म आस्था, इंसानियत और भगवान कृष्ण के प्रति अटूट विश्वास पर आधारित है। विनय भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आपको भगवान और इंसान के बीच का प्रेम देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें-

जंक फूड की शौकीन थीं एक्ट्रेस, वेट लॉस जर्नी के पहले रोज खाती थी 2 पिज्जा और 3 ब्राउनी, ऐसे घटाया 45 किलो वजन

YRKKH में जनरेशन लीप के बाद मिस्ट्री मैन की होगी एंट्री, मायरा का प्यार अरमान-अभिरा के लिए बनेगा मुसीबत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन