1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जंक फूड की शौकीन थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, वेट लॉस जर्नी के पहले रोज खाती थी 2 पिज्जा और 3 ब्राउनी, फिर ऐसे घटाया 45 किलो वजन

जंक फूड की शौकीन थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, वेट लॉस जर्नी के पहले रोज खाती थी 2 पिज्जा और 3 ब्राउनी, फिर ऐसे घटाया 45 किलो वजन

 Published : May 25, 2026 02:53 pm IST,  Updated : May 25, 2026 02:53 pm IST

सारा अली खान ने 45 किलो वजन कम करने से पहले की अपनी चौंकाने वाली खाने की आदतों के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि वह हर दिन दो मीडियम पिज्जा और नाश्ते में तीन चॉकलेट चिप ब्राउनी खाती थीं।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM/@SARAALIKHAN95

बॉलीवुड की सबसे फिट स्टार्स में से एक बनने से पहले सारा अली खान जंक फूड की शौकीन थीं। हाल ही में उन्होंने अपनी न्यूयॉर्क की स्टूडेंट लाइफ, पिज्जा, ब्राउनी और जीरो कैलोरी जर्नी के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी खाने की आदतों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हीं वजहों से उन्होंने अपनी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने का फैसला किया। फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने से पहले उन्होंने 45 किलो वजन घटाकर जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया। एक्ट्रेस सारा ने जब से बॉलीवुड में एंट्री की है, वह तब से अपनी फिटनेस का बहुत अच्छे से ध्यान रख रही हैं।

जब सारा की जिंदगी का हिस्सा बन गया था जंक फूड

कर्ली टेल्स के साथ हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान, सारा ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उनके खाने की पसंद हेल्दी फूड के बजाय बजट फ्रेंडली जंक फूड था। एक्ट्रेस ने कहा कि न्यूयॉर्क में पढ़ाई के दौरान वह लगभग हर दिन दो मीडियम साइज के पिज्जा ऑर्डर करती थीं, क्योंकि कॉम्बो ऑफर्स की वजह से उन्हें ज्यादा फायदा मिलता है और पैसे थोड़े कम लगाते थे। इसके पीछे के मजेदार लॉजिक को याद करते हुए सारा ने बताया, 'मैं न्यूयॉर्क में पढ़ाई करती थी। वहां, एक बड़ा पिज्जा दो मीडियम पिज्जा से ज्यादा महंगा पड़ता था। क्योंकि वहां एक डील चलती थी। अगर आप एक मीडियम पिज्जा खरीदते हैं तो दूसरा पिज्जा आपको 50 परसेंट की छूट पर मिलता है। इसलिए मुझे यह एहसास ही नहीं हुआ कि इसका मतलब यह भी होगा कि मेरा वजन भी 50 परसेंट ज्यादा बढ़ जाएगा।' एक्ट्रेस ने मजाक में कहा कि उस समय उन्होंने इस बारे में हिसाब-किताब ठीक से नहीं लगाया था।

नाश्ते में 3 ब्राउनी खाती थीं सारा अली

पिज्जा के अलावा एक्ट्रेस ने एक और मजेदार खुलासा किया कि उनकी वेट लॉस जर्नी के पहले वह नाश्ता में क्या खाती थीं? सारा ने बताया कि उनके नाश्ते की आदतें भी उतनी ही हैरान करने वाली थीं। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बताया, 'मेरा नाश्ता तीन चॉकलेट चिप ब्राउनी होता था।' सारा ने आगे कहा, 'यह 5 मिनट का पैदल रास्ता था। मैं 7 मिनट तक चलती थी और तीन ब्राउनी खा लेती थी। मैं मजाक नहीं कर रही हूं।'

एक्ट्रेस बनाने के लिए अपनाई हेल्दी लाइफस्टाइल 

आज सारा जंक फूड से दूर अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले एक्ट्रेस ने अपनी लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव किया था। उन्होंने लगातार वर्कआउट किया, खान-पान में बदलाव और सेहतमंद आदतों की मदद से अपना लगभग 45 किलो वजन कम किया था।

ये भी पढे़ं-

प्यार, परिवार और दोस्ती, करण जौहर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसकी कहानी का जादू 28 साल बाद भी है बरकरार

YRKKH में जनरेशन लीप के बाद मिस्ट्री मैन की होगी एंट्री, मायरा का प्यार अरमान-अभिरा के लिए बनेगा मुसीबत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन