1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनीता विलियम्स की तरह स्पेस में फंस गया था हीरो, अंतरिक्ष की सैर कराती फिल्म ने जीते थे 7 ऑस्कर, होश उड़ा देगी मूवी

सुनीता विलियम्स की तरह स्पेस में फंस गया था हीरो, अंतरिक्ष की सैर कराती फिल्म ने जीते थे 7 ऑस्कर, होश उड़ा देगी मूवी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 19, 2025 11:31 am IST,  Updated : Mar 19, 2025 11:53 am IST

एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी के बाद खुशी का माहौल है। साल 2015 में भी अंतरिक्ष की दुनिया की सैर कराती एक फिल्म रिलीज हुई थी। जिसकी कहानी काफी हद तक सुनीता विलियम्स की यात्रा से मेल खाती है।

Sunita Williams- India TV Hindi
सुनीता विलियम्स Image Source : INSTAGRAM

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने 14 दिन बाद अंतरिक्ष की सैर कर धरती पर लौट आई हैं। सुनीता विलियम्स एक और एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर के साथ  8 दिन के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर गए थे। लेकिन इसी दौरान थ्रस्टर में आई गड़बड़ी के कारण 8 दिन का मिशन 9 महीने से ज्यादा का हो गया। सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी से पूरी दुनिया खुश है। लेकिन अगर आप भी स्पेस की यात्रा को महसूस करना चाहते हैं तो एक ऐसी फिल्म भी बनी है जो सुनीता विलियम्स की स्पेस यात्रा से मिलती जुलती है। इस फिल्म में भी हीरो स्पेस की यात्रा पर जाता है और यहां तकनीकि गड़बड़ी के कारण यहां फंस जाता है। इसके बाद की कहानी काफी दिलचस्प है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने 7 ऑस्कर अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। इस फिल्म का नाम है 'द मार्शियन' और ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म कमाई के मामले में भी अव्वल रही थी। 

फिल्म ने जीते थे 9 ऑस्कर अवॉर्ड्स

डायरेक्टर रेडली स्कॉट की इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। ये फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी बल्कि अवॉर्ड्स के मामले में भी अव्वल रही थी। इस फिल्म ने 2016 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में 7 से ज्यादा खिताब अपने नाम किए थे। इतना ही नहीं इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 200 से ज्यादा नॉमिनेशन्स हासिल किए थे और 40 से ज्यादा अवॉर्ड्स जीते भी थे। फिल्म की कहानी 'ड्रयू गारफील्ड' और 'एंडी वेयर' ने लिखी थी। वहीं लीड रोल में मैट डेमॉन, जेसिका चैस्टेन और क्रिस्टीन विंग लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसके जरिए बड़े पर्दे पर स्पेस यात्रा का सिनेमाई अनुभव किया था। 

सुनीता विलियम्स से कुछ-कुछ मेल खाती है फिल्म की कहानी

फिल्म 'द मार्शियन' की कहानी कुछ-कुछ सुनीता विलियम्स के वर्तमान स्पेस मिशन से मेल खाती है। इस फिल्म की कहानी में मार्क विटनी नाम का एक एस्ट्रोनॉट अपने पूरी क्रू के साथ स्पेस की मार्स मिशन पर निकलते हैं। लेकिन इसी दौरान कुछ अजीब चीजें घटने लगती हैं और मार्क विटनी अपने क्रू से पीछे छूट जाता है। एक खाली पड़े पूरे प्लानेट में मार्क विटनी लैंड करता है लेकिन उसे नासा मृत समझ लेता है। लेकिन मार्क विटनी भी हार नहीं मानता और यहां सर्वाइव करने की जुगत में जुट जाता है। लंबे समय बाद मार्क पृथ्वी पर संपर्क करने में सफल रहता है और दिन रात की मेहनत के बाद उसे पृथ्वी पर लैंड कराया जाता है। इस फिल्म की कहानी ने केवल दर्शकों को स्पेस की यात्रा कराई थी बल्कि एक बेहद भावुक कहानी भी पेश की थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट करा दिया था। इसके बाद फिल्म ने 7 ऑस्कर अवॉर्ड्स अपने नाम कर इतिहास रच दिया था। अगर आप भी अंतरिक्ष की दुनिया की सिनेमाई सैर करना चाहते हैं तो ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन