1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चौथे दिन धीमी हुई तब्बू-करीना-कृति की 'क्रू' की रफ्तार, खाते में आए बस इतने करोड़

चौथे दिन धीमी हुई तब्बू-करीना-कृति की 'क्रू' की रफ्तार, खाते में आए बस इतने करोड़

 Published : Apr 02, 2024 06:56 am IST,  Updated : Apr 02, 2024 06:56 am IST

कृति सैनन, करीना कपूर और तब्बू की फिल्म 'क्रू' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। ऐसे में जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो लोग इसे देखने के लिए पागल होते नजर आए। तीन दिन फिल्म ने तगड़ी कमाई की, जिसके बाद अब फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Crew Box Office Collection Day 4- India TV Hindi
चौथे दिन 'क्रू' का कलेक्शन Image Source : X

करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की फिल्म ‘क्रू’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म को रिलीज के बाद ही फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फैंस फिल्म को भरपूर प्यार दे रहे हैं। तभ तो फिल्म ने पहले दिन दमदार ओपनिंग के बाद दूसरे और तीसरे दिन छप्परफाड़ कमाई की है। हालांकि चौथे दिन राजेश ए कृष्णन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'क्रू' की रफ्तार कम होती नजर आई। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘क्रू’ के चौथे दिन का कलेक्शन

Sacnilk की अर्ली ट्रेंड्स पर बेस्ड रिपोर्ट के मुताबिक, तब्बू, कृति सेनन, करीना कपूर अभिनीत 'क्रू' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 4.50 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े हैं। ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। वहीं बात फिल्म के पहले तीसरे दिन की कमाई की करे तो। ‘क्रू’ ने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन इसने 5.41 फीसदी के उछाल के साथ 9.75 करोडॉ का कारोबार किया। वहीं  तीसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ बटोरे। यानी तब्बू, करीना और कृति सैनन की फिल्म ‘क्रू’ ने चार दिन में  34.00 करोड़ का कारोबार कर लिया है। बता दें कि इस मूवी का बजट लगभग 50 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म ने महज 4 दिनों में अपनी लागत वसूल ली है। यानी की तब्बू, करीना और कृति सैनन की फिल्म ‘क्रू’ अब मुनाफे में चल रही है। 

‘क्रू’ में ये स्टार्स आ रहे नजर

बता दें कि ‘क्रू’ में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन के अलावा दिलजीत दोसांझ, कॉमेडियन कपिल शर्मा, सास्वता चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन लूटकेस-फेम राजेश ए कृष्णन ने किया है। वहीं बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क बैनर के तहत इस फिल्म को बनाया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन