1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोधरा के सच से पर्दा उठाने आ रही विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट', नए टीजर में दिखी अनकही बातों की झलक

गोधरा के सच से पर्दा उठाने आ रही विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट', नए टीजर में दिखी अनकही बातों की झलक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 25, 2024 03:59 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 03:59 pm IST

'द साबरमती रिपोर्ट' काफी लंबे वक्त से टल रही है। अब इस फिल्म का नया टीजर जारी किया गया है। नए सिरे से एक अनसुनी झलक टीजर में देखने को मिल रही है। यहां जानें विक्रांत मैसी की अपकमिंग फिल्म के बारे में।

The Sabarmati Report Teaser - India TV Hindi
'द साबरमती रिपोर्ट' Image Source : INSTAGRAM

'द साबरमती रिपोर्ट' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को चुनावों से पहले ही रिलीज करने की योजना था, लेकिन इसकी रिलीज टल गई। इतना ही नहीं इसकी कहानी में भी बदलाव किया गया। फिल्म के अंतिम मोड़ पर डायरेक्टर ने फिल्म छोड़ दी, नए सिरे से फिल्म की कहानी नए डायरेक्टर के साथ बुनी गई है। इसका एक टीजर पहले भी सामने आया था। अब 6 महीने बाद इस फिल्म का नया टीजर जारी किया गया है। बीते दिन ही मेकर्स ने इस फिल्म के नए टीजर की रिलीज डेट की घोषणा की थी। ये फिल्म भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना पर आधारित कहानी की ओर इशारा करती है। ये ऐसी घटना है जिसके बारे में लोग विस्तार से जानने के लिए हमेशा ही बेसब्र रहे हैं। अब इसकी कहानी की छोटी झलक टीजर में देखने को मिली है। इस टीजर में रिद्धी डोगरा, विक्रांत मैसी और राशी खन्ना निखर कर सामने आए हैं। 

ऐसी होने वाली है कहानी

फिल्म में साल 2002 की उस त्रासदी को दिखाया गया है जिसने पूरे देश को भीतर से झकझोर दिया था। अब टीजर आ चुका है, जो पहले से मानी जा रही बातों को चुनौती देता है और उस घटना की गहरी सच्चाई को सामने लाता है जिसने देश की दिशा को हमेशा के लिए बदल दिया। 'द साबरमती रिपोर्ट' का टीजर आ गया है, जो दर्शकों को एक ऐसी यात्रा पर ले जाने का वादा करता है जो उनकी सोच को बदल सकती है। यह यात्रा भारत के एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पल से जुड़ी है। टीजर में दिखाया गया है कि यह फिल्म हिम्मत के साथ उस सच को सामने लाने की कोशिश करती है, जो 27 फरवरी 2002 की सुबह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में घटित हुई थी।

यहां देखें टीजर

फिल्म में नजर आएंगे तीन सितारे

बता दें, बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है। इसे दुनिया भर में जी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन