1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डिट्टो हैं ये बॉलीवुड के सगे भाई बहन, साथ में देखकर खा जाएंगे धोखा

डिट्टो हैं ये बॉलीवुड के सगे भाई बहन, साथ में देखकर खा जाएंगे धोखा

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Aug 29, 2023 11:57 am IST,  Updated : Aug 29, 2023 12:00 pm IST

आज हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जो भाई- बहन है और एक- दूसरे के कार्बन कॉपी हैं।

कार्बन कॉपी हैं ये...- India TV Hindi
कार्बन कॉपी हैं ये बॉलीवुड के सगे भाई बहन Image Source : DESIGN

हमने अक्सर आपको बॅालीवुड सेलेब्स के कार्बन कॅापी लोगों से मिलवाया है या उनके हमशक्ल से रु-ब-रु करवाया है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जो भाई- बहन है और एक- दूसरे के कार्बन कॉपी हैं। जी हां, ये स्टार भाई- बहन जुड़वा नहीं है फिर भी इनकी शक्लें एक- दूसरे से काफी मिलती- जुलती है। तो चलिए एक नजर डालते हैं हूबहू एक दूसरे के कार्बन कॉपी दिखने वाले बॉलीवुड के इन भाई-बहन पर।

कैटरीना कैफ -इसाबेल 

Katrina Kaif
Image Source : DESIGNकैटरीना कैफ और उनकी बहन इसाबेल

कैटरीना कैफ और उनकी बहन इसाबेल का चेहरा काफी मिलता जुलता है।दोनों अगर साथ खड़ी हो तो एक बार को ये पहचान पाना मुश्किल हो जाता है कि कौन कैटरीना है कौन इसाबेल।

शिल्पा शेट्टी - शमिता शेट्टी

Shila Shetty Shamita shetty
Image Source : DESIGNशिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की उम्र में कई सालों का अंतर है पर दोनों एक दूसरे की परछाई लगती हैं। शिल्पा और शमिता दिखने में एक दूसरे की जुड़वां बहनें ही लगती है। साथ में इनकी तस्वीरें देखकर कोई भी एक बार को धोखा खा जाए कि कौन शिल्पा है और कौन शमिता। बता दे कि, शिल्पा ने फिल्मों में काफी नाम कमाया है। लेकिन उनकी छोटी बहन शमिता ने को फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बहन जैसी खास सफलता हासिल नहीं हुई। 

भूमि पेडनेकर - समीक्षा पेडनेकर

Bhumi Pednekar
Image Source : DESIGNभूमि पेडनेकर बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ

इन दोनों बहनों को भी साथ देखकर आप हैरान हो जाएंगे, आप भी सोचेंगे कि कैसे कोई चेहरा इतना एक- दूसरे से मेल खा सकता है। 

नुपूर और कृति सेनन

Nupur Sanon
Image Source : DESIGNकृति सेनन और उनकी बहन नुपूर सेनन का चेहरा भी काफी मिलता- जुलता है।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और उनकी बहन नुपूर सेनन का चेहरा भी काफी मिलता- जुलता है। 

रिया सेन - राइमा सेन

रिया सेन - राइमा सेन
Image Source : DESIGNइन दोनों बहनों की शक्ल को देखकर हर कोई धोखा खा जाता है

इन दोनों बहनों की शक्ल को देखकर हर कोई धोखा खा जाता है, आखिर ये दोनों एक दुसरे की कॉपी जो लगती हैं। इन दोनों का ना तो केवल चेहरा काफी हद तक मेल खाता है बल्कि ये दोनों कद- काठी में भी एक- धूसरे की कॅापी लगती हैं। बता दे कि रिया सेन - राइमा सेन दोनों बहनों ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन अब ये दोनों बहने फ़िल्मी दुनिया से लगभग गायब ही हो गई हैं।

अमृता राव - प्रीतिका राव

Amrita Rao
Image Source : DESIGNअमृता राव की भी शक्ल उनकी बहन प्रीती राव से बिलकुल मिलती जुलती है।

अमृता राव की भी शक्ल उनकी बहन प्रीती राव से बिलकुल मिलती जुलती है। शायद आप सब नहीं जानते हो लेकिन आपको बता दे कि,  अपने लाजवाब अभिनय से और अपनी मासूम अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस अमृता राव की एक बहन भी है प्रीतिका राव। जो उनकी कार्बन कॅापी है। प्रीतिका राव भी अपनी बहन की तरह ही एक एक्ट्रेस है उन्होंने 'बेइंतहां' टीवी शो से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। हालांकि वो अपनी बहन की तरह ज्यादा पॅापुलर नहीं हैं। 

ये तो बात हो गई बॅालीवुड इंडस्ट्री की बहनों की जो एक- दूसरे की कॅापी दिखती हैं अब बात करते है बॅालीवुड इंडस्ट्री के भाईयों की जो एक -दूसरे से काफी मिलते- जुलते हैं। 

आयुष्मान खुराना- अपारशक्ति खुराना

Ayushmann Khurrana
Image Source : DESIGNआयुष्मान खुराना- अपारशक्ति खुराना

अपारशक्ति खुराना बेशक अपने भाई आयुष्मान खुराना की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में वो नाम नहीं कमा पाए हैं, लेकिन दोनों का चेहरा एक दूसरे की परछाईं लगता है। 

अनुपम खेर- राजू खेर

Anupam Kher
Image Source : DESIGNअनुपम खेर- राजू खेर

अनुपम खेर बॉलीवुड के चर्चित एक्टर में से एक हैं, नेगेटिव से लेकर कॉमेडी किरदार उन्होंने पर्दे पर बाखुबी निभाया है.।अनुपम खेर के भाई राजू खेर बड़े भाई की तरह बॉलीवुड में वो नाम नहीं कमा पाए, लेकिन कुछ फिल्मों में वो जरूर नजर आए।इन दोनों भाई के भी चेहरे में अंतर कर पाना बेहद मुश्किल है।

अनिल कपूर- संजय कपूर

Anil Kapoor , Sanjay kapoor
Image Source : DESIGNअनिल कपूर- संजय कपूर

एक राम तो दूजा लखन... इन दोनों भाईयों को ये नाम देना गलत नहीं होता आखिर ये दोनों भी एक - दूसरे की कार्बन कॅापी जो लगते हैं। ये दोनों भाई भी काफी हद तक हूबहू सेम दिखते हैं।

 

'ओएमजी 2' बनी 'A' सर्टिफिकेट पाने वाली चौथी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म, इससे पहले इन फिल्मों ने भी गाड़े सफलता के झंडे

सितंबर में OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज होंगी ये धांसू वेब सीरीज

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन