1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जिससे गर्लफ्रेंड को लिखवाए टेलीग्राम उसी से कर ली शादी, रणबीर-शाहिद से पहले ये बच्चा था चॉकलेटी हीरो, पहचाना?

जिससे गर्लफ्रेंड को लिखवाए टेलीग्राम उसी से कर ली शादी, रणबीर-शाहिद से पहले ये बच्चा था चॉकलेटी हीरो, पहचाना?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 07, 2024 12:20 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 12:20 pm IST

फोटो में दिख रहा ये बच्चा कभी इंडस्ट्री का सबसे चॉकलेटी हीरो कहा जाता था। अपनी डेब्यू फिल्म से ही ये बच्चा बड़ा स्टार बन गया, लेकिन बड़े होने पर इनकी पहचान एक गुस्सैल एक्टर के रूप में बन गई। क्या आपने फोटो में नजर आ रहे इस बच्चे को पहचाना?

rishi kapoor childhood photo- India TV Hindi
कौन है मां और भाई-बहनों के साथ नजर आ रहा ये बच्चा? Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में जब भी फिल्मी परिवारों की बात होती है तो कपूर खानदान का नाम सबसे पहले लिया जाता है। कपूर खानदान ने इंडस्ट्री को कई स्टार दिए हैं। ये 1-2 नहीं बल्कि 6 दशक से इंडस्ट्री पर राज कर रहा है। अब इस परिवार की चौथी पीढ़ी हिंदी सिनेमा में छाई है। करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बड़े पर्दे पर राज किया तो करीना कपूर और रणबीर कपूर आज के समय के सुपरस्टार हैं। इस बीच इस परिवार की एक फोटो बहुत ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक महिला के साथ चार बच्चे दिखाई दे रहे हैं। फोटो में नजर आ रही ये महिला कोई और नहीं बल्कि राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर हैं, जिनकी गोद में उनके बच्चे रणधीर कपूर, ऋतु कपूर, रीमा कपूर और ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं।

क्या आपने फोटो में नजर आ रहे बच्चे को पहचाना?

तस्वीर में एक क्यूट सा बड़ी आंखों वाला एक बच्चा तो आप भी देख रहे होंगे, ये क्यूट बच्चा बड़ा होकर बॉलीवुड का सबसे चॉकलेटी हीरो बना। लेकिन, आगे चलकर ये इंडस्ट्री के सबसे गुस्सैल एक्टर भी कहलाए। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ये कपूर खानदान के सबसे गुस्सैल सदस्य ऋषि कपूर हैं। खुद ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने कहा था कि वह कपूर परिवार के सबसे गुस्सैल सदस्य हैं। यही नहीं, रणबीर कपूर भी अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर के गुस्से के बारे में कई बार खुलकर बात कर चुके हैं।

बॉबी से किया था डेब्यू

ऋषि कपूर ने 'बॉबी' फिल्म से अपना डेब्यू किया था। ये फिल्म 1973 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया नजर आई थीं और बॉक्स ऑफिस पर ये बड़ी हिट साबित हुई थी। ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्होंने अपनी बायोग्राफी में लिखा है कि उनके और अमिताभ बच्चन के बीच हमेशा एक ऐसा तनाव रहा जिसके बारे में दोनों ने कभी कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने अपनी बायोग्राफी में लिखा कि वो कभी अमिताभ के साथ कंफर्टेबल नहीं हो पाए थे। इसलिए सेट पर भी वह उन्हें अमिताभ भी बुलाते थे।

1980 में नीतू सिंह से की शादी

फिल्म 'जहरीला इंसान' के दौरान ऋषि कपूर का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था। 'जहरीला इंसान' में तब उनके साथ नीतू सिंह काम कर रही थीं। तब नीतू सिंह ऋषि कपूर की तरफ से उनकी गर्लफ्रेंड को टेलीग्राम लिखती थीं। हालांकि यही वो फिल्म थी, जिसकी शूटिंग के दौरान धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगे और फिर 1980 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद इसी साल दोनों ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर का इस दुनिया में स्वागत किया और 1982 में नीतू ने बेटे रणबीर को जन्म दिया। बड़े फिल्मी परिवार से होने के बाद भी जहां रिद्धिमा ने बॉलीवुड से दूरी बनाए रखी, वहीं रणबीर आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन