1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहले किया किस.. फिर प्यार से पति को निहारती आईं नजर, परिणीति चोपड़ा ने यूं बनाई राघव की दिवाली स्पेशल

पहले किया किस.. फिर प्यार से पति को निहारती आईं नजर, परिणीति चोपड़ा ने यूं बनाई राघव की दिवाली स्पेशल

 Published : Nov 13, 2023 02:24 pm IST,  Updated : Nov 13, 2023 02:25 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के लिए दिवाली काफी खास रही। शादी के बाद एक्ट्रेस ने पति राघव चड्ढा के साथ पहली दिवाल ससुराल में मनाई है, जिसकी झलक हाल ही में उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha- India TV Hindi
परिणीति और राघव की पहली दिवाली Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने जब से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से शादी की है, तब से ही वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसमें साफ नजर आता है कि शादी के बाद वह अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। साथ ही वो अपने ससुराल में त्योहारों को मनाने को लेकर भी काफी एक्साइडेट नजर आती हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली राघव चड्ढा के साथ मानई है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की है। परिणीति चोपड़ा को ये तस्वीरें शेयर किए अभी कुछ पल ही हुआ है कि ये सोशल मीडिया पर छा गया है। आइए आप भी एक नजर डालिए एक्ट्रेस की दिवाली सलिब्रेशन की तस्वीरों पर। 

राघव संग परिणीति ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह महरुन कलर की सिमरी साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके पति राघव भी उनके साथ ट्विनिंग करते नजर आए, जिसमें वो काफी फब रहे हैं। दोनों इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में परिणीति-राघव के साथ दीए जलाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि कपल की इस तस्वीर की इस वक्त खूब चर्चा हो रही है, जिसमें परिणीति अपने पति को गाल पर किस कर उनके साथ रोंमाटिक पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों का ये क्लोज पोज लोगों को खूब पंसद आ रहा है। 

उदयपुर में हुई थी ग्रैंड वेडिंग

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पिछले महीने राजस्थान के उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। इस जोड़े ने अपनी हल्दी, संगीत और मेहंदी समारोह भी वहीं आयोजित किया।दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस को हाल ही में 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्मों में अमर सिंह चमकीला की बायोपिक 'चमकीला' और 'कैप्सूल गिल' नामक फिल्म शामिल हैं। 

 

ये भी पढ़ें-

करीना कपूर की फैमिली पिक्चर में जेह ने चुराई लाइमलाइट, अपनी शैतानियों से किया मम्मी-पापा को परेशान

जब 'टाइगर 3' में सलमान खान की हुई एंट्री, फैंस थियेटर के अंदर ही फोड़ने लगे पटाखे, मची भगदड़

दिवाली के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा से लेकर कियारा आडवाणी तक, स्टार्स ने फैंस को दी शुभकामनाएं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन