1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब 'टाइगर 3' में सलमान खान की हुई एंट्री, फैंस थियेटर के अंदर ही फोड़ने लगे पटाखे, मची भगदड़

जब 'टाइगर 3' में सलमान खान की हुई एंट्री, फैंस थियेटर के अंदर ही फोड़ने लगे पटाखे, मची भगदड़

 Published : Nov 13, 2023 01:12 pm IST,  Updated : Nov 13, 2023 01:14 pm IST

सलमान खान की 'टाइगर 3' बीते दिन दिवाली के मौके पर रिलीज हो चुकी है। ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि सलमान खान की फिल्म ने तो थियेटर में भी तहलका मचा दिया है। इसका उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है।

Salman Khan, Tiger 3- India TV Hindi
थिएटर के अंदर सलमान खान के फैंस ने फोड़े पटाखे Image Source : DESIGN

सलमान खान की ‘टाइगर 3’ दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फैन्स को फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म में भाईजान के जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और स्टंट्स देखने को मिले हैं,जिसने फैंस को होश उड़ा दिए है। लेकिन अब हम आपको जो दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर यकीनन आप सब के होश उड़ने वाले हैं। 

थिएटर के अंदर फैंस ने फोड़े पटाखे

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो समाने आया है, जो 'टाइगर 3' की स्क्रीनंग के दौरान का है। इस दौरान सलमान खान के फैंस ने उनकी फिल्म के लिए गजब की दिवानगी दिखाई है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि 'टाइगर-3' फिल्म जैसे ही शुरू होती है, वहां मौजूद फैन्स आतिशबाजी करना शुरू कर देते हैं। न सिर्फ पटाखे फोड़े, बल्कि फैंस ने इस दौरान रॉकेट भी जमकर उड़ाए। इसके बाद थियेटर में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं इस दौरान कुछ फैंस ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह घटना महाराष्ट्र में हुई है, जिसने लोगों का दिल दलहा दिया है। गनीमत ये रही कि थिएटर के अंदर पटाखों की वजह से आग जैसी खतरनाक घटना नहीं घटी, लेकिन फैंस की इस हरकत को कत्तई नजर अदांज नहीं किया जा सकता है। 

‘टाइगर 3’ की स्टार कास्ट

बता दें कि ‘टाइगर 3’ में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया है।  इनके अलावा फिल्म में रेवती और रिद्धी डोगरा सहित कईं कलाकारों ने दमदार भूमिका निभाई है। वहीं फिल्म में शाहरुख खान ने स्पेशल कैमियो किया है। ये फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। 

ये भी पढ़ें-

दिवाली के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा से लेकर कियारा आडवाणी तक, स्टार्स ने फैंस को दी शुभकामनाएं

Koffee with Karan 8 को आलिया भट्ट ने बताया 'कॉन्ट्रोवर्शियल शो', करीना कपूर ने अमीषा पटेल को लेकर किया रिएक्ट

सुष्मिता सेन ने बेटी रेने के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कैप्शन ने मचाई हलचल

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन