1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये वीडियो याद दिला देगी 'पंचायत' के पुराने सीजन के सीन्स की याद, मजेदार डायलॉग सुनकर हो जाएंगे लोट-पोट

ये वीडियो याद दिला देगी 'पंचायत' के पुराने सीजन के सीन्स की याद, मजेदार डायलॉग सुनकर हो जाएंगे लोट-पोट

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : May 27, 2024 09:06 pm IST,  Updated : May 28, 2024 09:32 am IST

जितेंद्र कुमार की 'पंचायत 3' कल रिलीज होने के लिए पूरी से तैयार है। इस सीरीज में एक बार फिर दर्शकों को फुलेरा गांव की चहल-पहल देखने को मिलेगी। लेकिन 'पंचायत 3' की रिलीज से पहले हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए है, जिसे देख आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

Panchayat 3 OTT Release Date, web seri- India TV Hindi
'पंचायत 3' की रिलीज से पहले देखें ये वीडियो Image Source : X

जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव स्टारर 'पंचायत 3' कल रिलीज होने वाली है। एक बार फिर फुलेरा गांव में पंचायत लगने वाली है। मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'पंचायत 3' को देखने के लिए दर्शक ब्रेसबी से इंतजार कर रहे थे जो कि अब बस कुछ ही घंटो में खत्मा होने वाला है। लेकिन 'पंचायत 3' की रिलीज से पहले हम आपके लिए एक ऐसा धमाकेदार वीडियो लेकर आए है, जिसमें आपको 'पंचायत' के पुराने सीजन के कुछ खास सीन्स देखने को मिलेंगे। अगर आप 'पंचायत' के पुराने सीजन के मजेदार डायलॉग और सीन भूल गए हैं, तो ये वीडियो जरूर देख लें। 

देखें 'पंचायत' वेब सीरीज के पुराने सीन्स

प्राइम वीडियो ने बीते दिनों अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पंचायत वेब सीरीज के पुराने सीन्स दिखाए गए हैं। इस वीडियो  के जरिए सभी मुख्य किरदारों को एक बार फिर रिवाइज कराने की कोशिश की गई है। अगर आपने पंचायत के पहले दो सीजन नहीं देखें हैं, या फिर अगर आप बीते दोनों सीजन की कहानी को भूल गए हैं, तो ये वीडियो देख आपकी पुरानी यादें जरूर ताजा हो जाएंगी। इस वीडियो को शेयर करने के पीछे का मेन उद्देश्य यही है कि नया सीजन देखने से पहले दर्शकों को एक रीकैप मिल सके। प्राइम वीडियो ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'नए चैप्टर को शुरू करने से पहले कुछ पन्ने पलट लेते हैं।' अगर आपने अब तक ये वीडियो नहीं देखी है तो 'पंचायत 3' की रिलीज से पहले जरूर देख लें।

यहां देखें वीडियो

'पंचायत 3' इस ओटीटी पर होगी रिलीज

बता दें कि 'पंचायत 3' में जितेंद्र कुमार सचिव जी का रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं। वहीं एक बार फिर नीना गुप्ता ग्राम प्रधान बनी हैं। रघुबीर यादव उनके पति की भूमिका में हैं। इसके पिछले दो सीजन में भी यही स्टार कास्ट दर्शकों को हंसाते नजर आई थी। ‘पंचायत 3’ 28 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फैंस ‘पंचायत 3’ को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके पहले और दूसरे पार्ट को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। उम्मीद है कि फैंस को ये सीजन भी पंसद आएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन