Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'चूना लगा दिया', रिलीज हुआ TOXIC का पहला गाना 'तबाही', लेकिन खेल गए मेकर्स, वीडियो के लिए तरसे यश के फैन

'चूना लगा दिया', रिलीज हुआ TOXIC का पहला गाना 'तबाही', लेकिन खेल गए मेकर्स, वीडियो के लिए तरसे यश के फैन

Written By: Priya Shukla Published : Mar 02, 2026 02:11 pm IST, Updated : Mar 02, 2026 02:11 pm IST

कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के पहले गाने 'तबाही' की झलक हाल ही में जारी की गई थी, जिसके बाद से ही यश के फैंस इस गाने की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने टॉक्सिक का पहला गाना रिलीज कर दिया है, लेकिन इसने फैंस को निराश कर दिया है।

toxic- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@THENAMEISYASH टॉक्सिक का पहला गाना रिलीज।

कन्नड़ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। जब से फिल्म का टीजर जारी हुआ है, फैंस के दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। वहीं पिछले दिनों 'टॉक्सिक' के पहले गाने 'तबाही' का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें यश और कियारा आडवाणी के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली। इस पोस्टर के जारी होने के बाद से ही फैंस को इस गाने की रिलीज का इंतजार था,जो अब खत्म हो चुका है। जी हां, टॉक्सिक का पहला गाना तबाही रिलीज हो चुका है, लेकिन गाने की रिलीज के बाद अब फैंस कुछ निराश हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

रिलीज हुआ 'तबाही' सॉन्ग

टॉक्सिक का पहला गाना 'तबाही' आज ही मेकर्स ने जारी किया है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। दरअसल, मेकर्स ने फिलहाल ऑडियो सॉन्ग ही जारी किया है। जी हां, मेकर्स ने बिना वीडियो के ही ये मोस्ट अवेटेड गाना रिलीज कर दिया है, जिसके थंबनेल में वही पोस्टर इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ गाने का ऐलान किया गया था। पोस्टर में यश और कियारा समुद्र किनारे बैठे नजर आ रहे हैं और इससे पहले जारी किए गए पोस्टर में कियारा, यश की बाहों में नजर आ रही हैं। अब लोग गाने की रिलीज के बाद कमेंट करते हुए मायूसी जाहिर कर रहे हैं।

बिना वीडियो के रिलीज हुआ गाना

केवल ऑडियो के साथ गाना जारी करने को लेकर अब यश के फैंस कमेंट के जरिए निराशा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- 'मेकर्स ने सिर्फ ऑडियो सॉन्ग रिलीज करके चूना लगा दिया। हमें वीडियो सॉन्ग का इंतजार था।' एक अन्य ने लिखा - 'हमें उम्मीद थी कि तबाही का वीडियो सॉन्ग रिलीज होगा।' एक ने निराशा जाहिर करते हुए लिखा- 'अगर ये वीडियो के साथ रिलीज होता तो हम इससे ज्यादा कनेक्ट कर पाते। ये तो स्कैम हो गया।'

19 मार्च को रिलीज होगी टॉक्सिक

फिल्म की बात करें तो ये 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और सबसे अहम बात कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' से है। दोनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म की स्क्रिप्ट यश और गीतु मोहनदास ने साथ मिलकर लिखी है और मेकर्स ने इसे कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब वर्जन के साथ रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः पंचायत से भी दमदार 9.1 IMDb रेटिंग, अब धमाकेदार सीरीज का आ रहा दूसरा सीजन, तय हो गई रिलीज डेट

ईरान-इजरायल के तनाव पर बेस्ड है 6 साल पहले आई वेब सीरीज, 14 दिन पहले हुई प्रोड्यूसर की मौत

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement