1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Toxic: तबाही गाने का दूसरा पोस्टर हुआ रिलीज, यश-कियारा आडवाणी की सिजलिंग केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

Toxic: तबाही गाने का दूसरा पोस्टर हुआ रिलीज, यश-कियारा आडवाणी की सिजलिंग केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

 Published : Feb 28, 2026 11:35 pm IST,  Updated : Feb 28, 2026 11:35 pm IST

यश और कियारा आडवाणी के गाने तबाही का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। यह गाना 2 मार्च को आने वाला है, जिसका लोग ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं।

Yash and Kiara- India TV Hindi
कियारा आडवाणी और यश Image Source : INSTAGRAM/@THENAMEISYASH

'टॉक्सिक' के मेकर्स ने फिल्म के अपकमिंग गाने तबाही का एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें इस महीने के आखिर में फिल्म के थिएटर में रिलीज होने से पहले फैंस को यश और कियारा आडवाणी की एक नई झलक दिखाई गई है। टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने अपने पहले सिंगल तबाही के बारे में अपडेट दी है, जिसके बाद से जबरदस्त बज बना हुआ। इस गाने में यश के साथ कियारा आडवाणी हैं और इसे विशाल मिश्रा ने कंपोज और गाया है।

यश-कियारा का तबाही से लुक वायरल

सूरज ढलते समय एक शांत बीच पर सेट पोस्टर में यश और कियारा आडवाणी के बीच एक शांत, लेकिन करीबी पल को दिखाया गया है। यश किनारे पर एक लकड़ी के टुकड़े पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि कियारा उन्हें पीछे से गले लगा रही हैं।

टॉक्सिक का तबाही गाना कब होगा रिलीज

मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि 'तबाही' 2 मार्च को दोपहर 12.59 बजे रिलीज होगी। यह गाना कई भाषाओं में उपलब्ध होगा। हिंदी वर्जन विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है और राज शेखर ने गाया है। कन्नड़ वर्जन योगराज भट ने गाया है, जबकि तमिल वर्जन विग्नेश शिवन ने लिखा है। इस बीच, फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं और इसका ट्रेलर 8 मार्च को बेंगलुरु में रिलीज होने वाला है। फिल्ममेकर गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी टॉक्सिक में यश के एक नए और इंटेंस अवतार में दिखने की उम्मीद है। मेकर्स ने अभी तक कहानी के बारे में कुछ नहीं बताया है।

टॉक्सिक कब होगी रिलीज

कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट की गई टॉक्सिक को एक मल्टीलिंगुअल प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया जा रहा है, जिसके हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और दूसरी भाषाओं में डब वर्शन बनाने की प्लानिंग है। फिल्म को वेंकट के नारायण और यश ने KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत प्रोड्यूस किया है। यश और कियारा आडवाणी के अलावा, फिल्म में नयनतारा और हुमा कुरैशी भी अहम रोल में हैं। टॉक्सिक 19 मार्च को दुनिया भर में थिएटर में रिलीज होगी।

ये भी पढे़ं-

रश्मिका-विजय की रॉयल वेडिंग की झलकियां आई सामने, पीरियडिक एरा डेकोर ने लूटी महफिल, डोली-मंडप बने हाइलाइट

6 एपिसोड की वो क्राइम थ्रिलर, जिसकी रहस्यमय कहानी से नजर हटाना होगा मुश्किल, सस्पेंस में निकली सबकी बाप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन