1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रंगीला' को हुए 30 साल तो मिली बन बालकनी में थिरकीं 51 की उर्मिला मातोंडकर, मिनी ड्रेस में देख फैंस बोले- आईला!

'रंगीला' को हुए 30 साल तो मिली बन बालकनी में थिरकीं 51 की उर्मिला मातोंडकर, मिनी ड्रेस में देख फैंस बोले- आईला!

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 08, 2025 09:15 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 09:15 pm IST

उर्मिला मातोंडकर ने अपनी फिल्म 'रंगीला' के 30 साल पूरे होने पर इसी फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग पर एक डांस वीडियो शेयर किया है,जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि आज भी उर्मिला 21 साल की लगती हैं।

Urmila Matondkar- India TV Hindi
उर्मिला मातोंडकर। Image Source : INSTAGRAM/@URMILAMATONDKAROFFICIAL

उर्मिला मातोंडकर, आमिर खान और जैकी श्रॉफ स्टारर 'रंगीला' को 30 साल पूरे हो चुके हैं। 1995 में रिलीज हुई रंगीला ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। अब इस फिल्म को 30 साल पूरे हो गए हैं, इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'रंगीला रे' पर मिनी ड्रेस में बालकनी में झूमती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। एक्ट्रेस के फैंस भी उनके इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं । उनके लटके-झटके देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उनके सामने 21 साल की हसिनाएं भी फेल हैं।

उर्मिला मातोंडकर का पोस्ट

इस वीडियो में उर्मिला मातोंडकर व्हाइट और ब्लू कलर की मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने हील्स पहनी है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'रंगीला...यह कभी भी एक फिल्म नहीं थी... यह एक एहसास था और आज भी है... गहन आनंद, आशा, सपने, महत्वाकांक्षा, सौंदर्य, उत्साह, स्नेह, प्रशंसा, प्रेम और अभिलाषा, संघर्ष और विजय, त्याग, और सबसे बढ़कर, जीवन के एक भव्य उत्सव से बुना हुआ! हर सीन एक पल की, बच्चों जैसी मुस्कान लौटाता है, जो हमें मासूमियत और आश्चर्य की दुनिया में ले जाता है। हर गीत सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि नवरस का उत्सव है - भारतीय साहित्य और काव्य के नौ भाव।'

रंगीला रे पर थिरकीं उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला को याद आए रंगीला के दिन

अपने पोस्ट में उर्मिला ने आगे लिखा- 'एक मासूम सी लड़की रूपहले पर्दे पर कदम रखती है और अपने आकर्षण और पवित्रता से दिलों पर छा जाती है—दर्शकों को सुंदरता, कविता, जीवन और प्रेम के एक शाश्वत सफर पर ले जाती है। आज से तीस साल पहले, रंगीला आप सभी की हो गई थी! और मुझे यकीन है, आज भी, इसमें आपको उस पहले पल में वापस ले जाने की शक्ति है- जब आप हंसे थे, खुशियां मनाई थीं और इसके जादू से प्यार हो गया था। मुझे अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए, मुझे इतने प्यार से गले लगाने के लिए, और मुझे उस मुकाम पर पहुंचाने के लिए धन्यवाद, जिसके बारे में बहुत कम लोग सपने में भी सोच सकते हैं... और बहुत कम लोग आपकी सराहना, आपकी प्रशंसा पाने के लिए धन्य होते हैं!! आपका प्यार मेरे सफर का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है...धन्यवाद।'

उर्मिला के डांस पर फिदा हुए फैन

इस वीडियो पर यूजर भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने उर्मिला के डांस मूव्ज और उनकी फिटनेस की तारीफ करते हुए लिखा- 'हे भगवान। अब भी रंगीला गर्ल की ही तरह दिखती हैं... मिली। बहुत शानदार।' एक और लिखता है- 'आईला! अब भी वैसी की वैसी। कोई भी आपके चार्म को नहीं पछाड़ सकता। बचपन से मेरी फेवरेट।' एक ने लिखा- आपकी एनर्जी कमाल की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन