1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Miss Universe 2022 बनीं USA की गैब्रिएल, भारत की हरनाज ने पहनाया ताज, टॉप 5 में नहीं पहुंची भारत की दिविता

Miss Universe 2022 बनीं USA की गैब्रिएल, भारत की हरनाज ने पहनाया ताज, टॉप 5 में नहीं पहुंची भारत की दिविता

 Published : Jan 15, 2023 10:04 am IST,  Updated : Jan 15, 2023 10:06 am IST

मिस यूएसए ने इस बार मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम किया है। दिविता राय भारत से थी, लेकिन वह टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं।

Miss Universe 2022- India TV Hindi
Miss Universe 2022 Image Source : MISS UNIVERSE 2022

मिस यूएसए ने इस बार मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम किया है। भारत की हरनाज संधू ने विश्व सुंदरी को अपने हाथों से ताज पहनाया है। बता दें पहली रनर अप वेनेजुएला की कैंडिडेट डियाना सिल्वा बनी है। वहीं, टॉप 3 में डोमिनिकन रिपब्लिक, वेनेजुएला और यूएसए की ने जगह बनाई है।

Anupamaa 15 January: 'अनुपमा' के सामने आई नई मुसीबत, छोटी अनु को मिली उसकी असली मां

हाल ही में ये पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। इस पेजेंट में 25 साल की दिविता राय भारत से थी, लेकिन वह टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं। वो इवनिंग गाउन राउंड से बाहर हो गईं। वही 2021 में भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। हरनाज को 12 दिसंबर 2021 को 70वें मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था, जिसमें 80 कंटस्टेंट ने पार्टीसिपेट किया था। 

मिस यूनिवर्स के लिए गुरुवार को नेशनल कॉस्टयूम राउंड में दिविता राय 'सोने की चिड़िया' बनकर पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर दिविता राय की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिविता राय इससे पहले लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

 

Pathaan: बुर्ज खलीफा पर दिखा Shahrukh Khan की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर, एक्टर भी थे मौजूद, देखिए वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन