1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस आर्मी ऑफिसर का किरदार बदलेगा वरुण धवन का करियर? बॉर्डर-2 में दुश्मन पर कहर बनकर बरसेंगे एक्टर

इस आर्मी ऑफिसर का किरदार बदलेगा वरुण धवन का करियर? बॉर्डर-2 में दुश्मन पर कहर बनकर बरसेंगे एक्टर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 13, 2025 04:24 pm IST,  Updated : May 13, 2025 04:24 pm IST

वरुण धवन के करियर की चाल बदलने के लिए एक फिल्म रिलीज की तैयारी कर रही है। फिल्म में वरुण धवन एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं।

Border 2- India TV Hindi
बॉर्डर-2 Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में आर्मी और हमारे जांबाज सैनिकों की बहादुरी को कई बार पर्दे पर दिखाया गया है। इन फिल्मों में भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी की कहानियां देखते ही लोगों का मन भी जोश और सेना के प्रति सम्मान से भर गया। साल 1997 में ही एक ऐसी फिल्म आई थी जिसने भारतीय सेना के शौर्य को लोगों तक पहुंचाया। इस फिल्म का नाम था 'बॉर्डर' और इसके रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका हो गया था। फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। अब इस फिल्म का अगला पार्ट यानी 'बॉर्डर-2' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ कुछ नए कलाकारों को भी नए किरदारों को निभाने का मौका मिला है। बॉलीवुड स्टार वरुण धवन भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाने वाले हैं। ये किरदार भारतीय सेना के शौर्य की कहानी बताएगा और इस किरदार से वरुण के करियर की चाल भी बदल सकती है। इस किरदार को निभाते हुए वरुण धवन दुश्मन पर आग की तरह बरसेंगे। ये किरदार है 'कर्नल होशियार सिंह दहिया' का। 

कौन थे कर्नल होशियार सिंह दहिया?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर-2 में कर्नल होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं। 5 मई 1936 को जन्मे होशियार सिंह दहिया भारतीय सेना के जांबाज कर्नल रहे हैं और उन्हें सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 1971 में हुआ भारत-पाकिस्तान युद्ध में कर्नल होशियार सिंह दहिया ने अपनी बहादुरी की ऐसी मिसाल पेश की थी कि आज भी उनकी वीरता को याद किया जाता है। युद्ध के दौरान घायल होने के बाद भी दुश्मन पर काल बनकर टूटे थे और भारत की इस जीत में अहम किरदार निभाया था। इसके बाद उन्हें इस युद्ध में कमाल करने के लिए सम्मानित किया गया था। 6 दिसंबर 1998 को कर्नल होशियार सिंह दहिया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनकी वीरता आज भी भारतीय सेना के जवानों की रगों में कहानियां बनकर दौड़ रही है। अब बताया जा रहा है कि वरुण धवन ने कर्नल दहिया का किरदार बॉर्डर-2 में निभाया है। 

सुनील शेट्टी के बेटे भी आएंगे नजर

बता दें कि 13 जून 1997 को रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर में भारतीय सेना की वीरता की कहानियां देखने को मिली थी। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 10 करोड़ रुपयों के बजट से बनी ये फिल्म 65 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी। इस फिल्म को डायरेक्टर जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में राखी, सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना अहम किरदारों में नजर आए थे। अब इसी फिल्म का अगला पार्ट बॉर्डर-2 रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ कुछ नए कलाकारों को भी कास्ट किया गया है। इनमें से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी कुछ अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी बॉर्डर-2 में नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन