1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने पापा बनने के बाद पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी, घर आई लक्ष्मी के लिए लिखी ये खास बात

वरुण धवन ने पापा बनने के बाद पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी, घर आई लक्ष्मी के लिए लिखी ये खास बात

 Published : Jun 04, 2024 11:08 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 11:08 am IST

बॉलीवुड कपल वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के तीन साल बाद पैरेंट्स बन चुके हैं। 3 जून को नताशा ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद अब हाल ही में पापा बने वरुण ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।

Varun Dhawan, Natasha Dalal- India TV Hindi
पापा बनने के बाद वरुण ने शेयर किया पहला पोस्ट Image Source : INSTAGRAM

वरुण धवन और नताशा दलाल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं।  दोनों ने साल 2021 में अपनी की प्रेम कहानी को शादी के बंधन में बांधा था। वहीं शादी के तीन साल बाद कपल के घर में किलकारी गूंजी हैं। 3 जून को नताशा ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से हर कोई इस कपल को माता-पिचा बनने की बधाई दे रहा है। वहीं अब हाल ही में पापा बने वरुण ने भी इंस्टा पर एक क्यूट सा पोस्ट शेयर कर बेबी के आने की खुशी जाहिर की है। 

पापा बनने के बाद वरुण का पहला पोस्ट आया सामने

वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्यूट सा एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है।  इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा है- 'हमारी बिटिया रानी का आगमन हो चुका है। आप सब का बहुत बहुत आभार बेटी और उनकी मां के लिए दुआएं करने के लिए। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।' अब वरुण के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक काॅमेंट कर उन्हें और नताशा को पैरेंट्स बनने के लिए बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी वरुण के पोस्ट पर काॅमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनके अलावा समांथा रुथ प्रभु, ईशा गुप्ता और नुसरत भरूचा जैसी एक्ट्रेसेज ने भी नताशा और वरुण को बधाइयां दी हैं।

अलीबाग में हुई थी वरुण-नताशा की शादी

बता दें कि वरुण और नताशा ने 24 जनवरी, 2021 को एक निजी समारोह में शादी की। दोनों कोरोनोवायरस महामारी के दौरान परिवार के कुछ सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में शादी के बंधन में बंधे थे।  वहीं एक्टर के काम की बात करे तो वरुण जल्द ही 'बेबी जॉन' में नजर आने वाले हैं। ए कालीस्वरन द्वारा निर्देशित और मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित फिल्म में एक मनोरंजक कहानी, प्रभावशाली प्रदर्शन और एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन दृश्यों की उम्मीद है। मुख्य भूमिका में वरुण धवन के साथ, फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव सहित कई कलाकार नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन