1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहलवान बनने की चाहत, फिर भी दीं बैक-टू-बैक 10 हिट, 8 ने 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, अब कहलाता है बॉलीवुड का बेटा

पहलवान बनने की चाहत, फिर भी दीं बैक-टू-बैक 10 हिट, 8 ने 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, अब कहलाता है बॉलीवुड का बेटा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 23, 2025 08:19 am IST,  Updated : Jun 23, 2025 12:14 pm IST

बॉलीवुज के सबसे सफल स्टारकिड्स में इस एक्टर की गिनती होती है। एक्टिंग से अलग अपनी पहचान बनाने की चाहत रखने वाले इस स्टारकिड को कभी नेपो किड कहा गया तो कभी बॉलीवुड का बेटा, लेकिन बड़ी बात ये है कि इसने अपने करियर में लगातार 10 हिट फिल्में दी हैं।

Varun dhawan- India TV Hindi
वरुण धवन। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में स्टार किड्स को अक्सर नेपोटिज्म और आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, कभी इन्हें नेपो किड कहा जाता है, कभी निर्देशकों का लाडला। आलिया भट्ट से लेकर सुहाना खान तक इन आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं। ऐसे में कई सितारे सफल हो पाता हैं और अपने केलिबर साबित करते हैं तो कई गायब हो जाते हैं। आज हम एक ऐसे स्टार किड की बात करने जा रहे हैं जिसने पहली ही फिल्म से साबित किया कि वो बॉक्स ऑफिस का सफल हीरो है। यो कोई और नहीं बल्कि बल्कि आलिया भट्ट के को-स्टार और निर्देशन डेविड धवन के बेटे वरुण धवन हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले वरुण अपने करियर की शुरुआत में ही लगातार 10 हिट फिल्में दे चुके हैं। अब आखिर कैसे ये भी आपको बताते हैं।

एक्टिंग से इतर थी चाहत

वरुण धवन ने अपने करियर की शुरुआत से ही एक अलग राह चुनी। साल 2012 में करण जौहर के बैनर तले लॉन्च हुए वरुण ने शुरुआती छह सालों में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो बहुत कम नए सितारे बना पाते हैं, लगातार दस हिट फिल्में, बिना किसी फ्लॉप के। उनकी फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर चलीं, बल्कि हर जॉनर रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर, डांस और ड्रामा में उन्होंने खुद को साबित किया। कभी पहलवान बनने की चाहत रखने वाले वरुण धवन आज बॉलीवुड के बेटे बनकर अपनी हिट फिल्मों से लोगों का दिल जीत रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं वरुण धवन की उस शानदार शुरुआत पर, जिसने उन्हें बॉलीवुड का भरोसेमंद सितारा बना दिया।

1. स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012)

बजट: ₹55 करोड़
कलेक्शन: ₹109 करोड़
करण जौहर की इस ग्लैमर से भरपूर कैंपस ड्रामा ने वरुण, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को स्टारडम की पहली सीढ़ी पर चढ़ा दिया। पहली ही फिल्म की सफलता ने वरुण के आगे काम की झड़ी लगा दी।

2. मैं तेरा हीरो (2014)

बजट: ₹35 करोड़
कलेक्शन: ₹78 करोड़
पिता डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस मसाला कॉमेडी ने वरुण की 'हीरो' वाली छवि को और मजबूत किया। फिल्म को क्रिटिक्स ने खासा पसंद नहीं किया, लेकिन ये दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल हुई।

3. हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014)

बजट: ₹35 करोड़
कलेक्शन: ₹119 करोड़
आधुनिक जमाने की "DDLJ", जिसमें वरुण और आलिया की केमिस्ट्री ने छोटे शहरों के दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म को लोगों ने अपना काफी प्यार दिया। फिल्म में सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आए थे।

4. एबीसीडी 2 (2015)

बजट: ₹65 करोड़
कलेक्शन: ₹166 करोड़
श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा के साथ इस डांस फिल्म में वरुण ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ये फिल्म भी कमाई के मामले में हिट साबित हुई।

5. बदलापुर (2015)

बजट: ₹25 करोड़
कलेक्शन: ₹78.8 करोड़
श्रीराम राघवन की इस डार्क रिवेंज थ्रिलर में वरुण का इंटेंस किरदार दर्शकों और आलोचकों दोनों को चौंका गया। फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीता और धवन का काम की भी काफी तारीफें हुईं।

6. दिलवाले (2015)

बजट: ₹165 करोड़
कलेक्शन: ₹387 करोड़
शाहरुख और काजोल जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन साझा कर वरुण ने अपनी जगह बनाई और रोहित शेट्टी की इस फिल्म की सफलता में योगदान दिया। ये मल्टीस्टारर फिल्म लोगों को पसंद आई।

7. ढिशूम (2016)

बजट: ₹60 करोड़
कलेक्शन: ₹119.5 करोड़
जॉन अब्राहम के साथ उनकी जोड़ी और वरुण की कॉमिक टाइमिंग ने इस बडी-पुलिस एक्शन फिल्म को हिट बना दिया। ये फिल्म भी दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही।

8. बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017)

बजट: ₹45 करोड़
कलेक्शन: ₹202 करोड़
एक और आलिया-वरुण हिट जोड़ी, जिसने सामाजिक मुद्दों को मनोरंजन के अंदाज में पेश किया। इस कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था और भारी संख्या में इसे देखने के लिए लोग सिनेमाघर पहुंचे थे, यही वजह रही कि ये फिल्म सुपरहिट बनी।

9. जुड़वा 2 (2017)

बजट: ₹65 करोड़
कलेक्शन: ₹227.5 करोड़
वरुण का डबल रोल और डेविड धवन का निर्देशन, सलमान की कल्ट क्लासिक को एक नया हिट संस्करण मिला। ये फिल्म लोगों का काफी पसंद आई, जबकि इसने क्रिटिक्स को निराश किया।

10. सुई धागा (2018)

बजट: ₹50 करोड़
कलेक्शन: ₹125 करोड़
एक जमीनी कहानी जिसमें वरुण और अनुष्का ने आत्मनिर्भर भारत के संदेश को दिल से निभाया और सराहना बटोरी। ये फिल्म भी लोगों के दिलों में उतरी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन