1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वीर जारा' के प्रीमियर में जब उमड़ा बॉलीवुड, प्रीति लगीं खूबसूरत तो इस अंदाज में दिखे शाहरुख और काजोल

'वीर जारा' के प्रीमियर में जब उमड़ा बॉलीवुड, प्रीति लगीं खूबसूरत तो इस अंदाज में दिखे शाहरुख और काजोल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 19, 2025 11:17 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 11:17 pm IST

शाहरुख खान ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं, जिनमें से एक 'वीर जारा' भी है। इस फिल्म में सुपरस्टार के साथ प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी नजर आई थीं। इस फिल्म के प्रीमियर में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था, जिसका वीडियो अब चर्चा में है।

Veer Zaara- India TV Hindi
2004 में रिलीज हुई ती वीर जारा Image Source : INSTAGRAM/@YRF

यश चोपड़ा ने बॉलीवुड को कुछ ऐसी शानदार फिल्में दीं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसती हैं। उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों में 'चांदनी' (1989), 'कभी कभी' (1976), 'डर' (1993), 'दिल तो पागल है' (1997) और 'जब तक है जान' (2012) जैसी फिल्में शुमार हैं। यश चोपड़ा की एक और फिल्म है, जिसने दर्शकों के दिल जीते हैं। हम बात कर रहे हैं 2004 में रिलीज हुई 'वीर जारा'। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा लीड रोल में नजर आए थे। इनके अलावा इस रोमांटिक ड्रामा में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, रानी मुखर्जी, बोमन ईरानी और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार भी थे। इस फिल्म को बनाने में यश चोपड़ा को 7 साल का समय लगा था और जब इस फिल्म का प्रीमियर हुआ तो पूरा बॉलीवुड एक साथ नजर आया था।

वीर जारा के प्रीमियर में पहुंचे ये स्टार

वीर जारा के प्रीमियर में फिल्म की स्टार कास्ट शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी, बोमन ईरानी और मनोज बाजपेयी तो पहुंचे ही साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के अन्य कलाकार भी शिरकत करते दिखे। शाहरुख पत्नी गौरी के साथ तो अमिताभ बच्चन भी परिवार के साथ फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे। डायरेक्टर यश चोपड़ा पत्नी और बेटों के साथ मेहमानों का स्वागत करते दिखे। किरण खेर, काजोल, अमरीश पुरी, आशुतोष गोवारिकर, प्रेम चोपड़ा, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, संजय खान, शम्मी कपूर, लता मंगेशकर, रेखा, विनोद खन्ना, ओम पुरी, करण जौहर और जूही चावला भी इस प्रीमियर का हिस्सा बने।

प्रीति दिखीं खूबसूरत

इस इवेंट में सभी सेलेब्स एक से बढ़कर एक अंदाज में पहुंचे थे, लेकिन प्रीति जिंटा ने अपने अंदाज से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। व्हाइट और सिल्वर कलर के लहंगे में पहुंचीं प्रीति अपनी खूबसूरत स्माइल के साथ काफी प्यारी लगीं। वहीं रानी मुखर्जी ऑरेंज कलर की साड़ी पहनकर इस इवेंट में पहुंचीं। शाहरुख ब्लैक सूट में कमाल लगे और काजोल भी साड़ी में अपना ट्रेडिशनल अवतार फ्लॉन्ट करती दिखीं। अमृता सिंह नन्हीं सारा अली खान को लेकर वीर जारा के प्रीमियर में पहुंची थीं।

वीर जारा का कलेक्शन

2004 में रिलीज हुई वीर जारा यश चोपड़ा की महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक थी, जिसे बनाने में उन्हें 7 साल का समय लग गया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने मनमोहन देसाई से गाने मांगे थे, जो काफी पुराने थे और लता मंगेशकर, उदित नारायण, अल्का याग्निक ने ये गाने नए अंदाज में गाए थे। इस फिल्म का बजट 22 करोड़ था और इसने उन दिनों भारत में 60 करोड़ और ओवरसीज में 37 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 97 करोड़ रुपये था। फिल्म में शाहरुख ने वीर प्रताप सिंह और प्रीति जिंटा ने एक पाकिस्तानी लड़की जारा हयात खान का किरदार निभाया था। इस फिल्म के गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन